menu-icon
India Daily

मेष से मीन तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है. अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

Shilpa Shrivastava
मेष से मीन तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें सभी 12 राशियों का हाल
Courtesy: India Daily 24x7

Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है. अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी. आज कलाष्टमी का व्रत रखा जाएगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को अपने व्यवहार और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

मेष: आज का दिन नई उम्मीदों से भरा रहेगा. परिवार और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है. हालांकि, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें. करियर में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास से काम पूरे होंगे. 

वृषभ: आज का दिन अच्छा रहने वाला है. घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी करने वाले लोग अपने काम समय पर पूरा करें, वरना वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.

मिथुन: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. भाई-बहनों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों की आमदनी बढ़ने के संकेत हैं.

कर्क: आज रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना है. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा

सिंह: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा बना रहेगा. विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा. कपड़ों के कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है. 

कन्या: आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम और मनपसंद कॉलेज में दाखिले के अवसर मिल सकते हैं.

तुला: निवेश से भविष्य में आर्थिक फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. धैर्य बनाए रखें. खान-पान पर ध्यान दें और बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

वृश्चिक: कारोबार से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी. बच्चों से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं. किसी पुराने काम को पूरा करने का अच्छा समय है. अनजान लोगों से विवाद करने से बचें.

धनु: आज का दिन खुशनुमा रहेगा. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें.

मकर: ऑफिस में लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. हालांकि, घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताएं.

कुंभ: धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा. परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों की बातचीत आगे बढ़ सकती है. कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है.

मीन: रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं. लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. नए काम शुरू करने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं. परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा.