menu-icon
India Daily

Delhi के Mundka फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के मुंडका फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. दमकल विभाग आग बुझाने की कोशिश कर रहा है. घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे हैं.

India Daily Live
Delhi के Mundka फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर
Courtesy: सोशल मीडिया.

दिल्ली के मुंडका इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही हैं. जैसे ही आग लगी, स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं. हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. 

आग बहुत तेजी से आसपास के इलाके में फैल सकता है. इसे रोकने के लिए चीख पुकार मची है. दमकल विभाग को सुबह 11.12  मिनट पर सूचना मिली की आग लग गई है. अभी तक आग लगने की वजह से किसी के जख्मी होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग कहीं बगल में मौजूद दूसरी फैक्ट्रियों तक न फैल जाए. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.