Putin In BRICS: नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 का आज पहला दिन है. भारत की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों के साथ रूस के संबंधों और संभावित खतरे को लेकर बड़ा बयान दिया. पुतिन ने कहा कि रूस की ओर से यूरोपीय देशों के लिए कोई खतरा नहीं है और न ही रूस उन्हें धमकी देने की योजना बना रहा है.
पुतिन ने कहा कि रूस के पास यूरोप के साथ किसी तरह का संघर्ष करने का कोई आधार नहीं है. उनके मुताबिक, रूस यूरोपीय देशों को धमकी नहीं दे रहा है और न ही ऐसा करने का उसका कोई इरादा है. रूसी राष्ट्रपति ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर रूस यूरोप को धमकी क्यों देगा? उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रूस और यूरोप के बीच किसी नए संघर्ष की जरूरत नहीं है.
Delhi: Russian President Vladimir Putin says, "There is no such threat, and there has never been. We are not threatening European countries, nor are we going to threaten them. Why would we? No one seems to even consider that we have no grounds for any conflict with Europe. All… pic.twitter.com/bmBERVr1Nl
— ANI (@ANI) September 12, 2026Also Read
पुतिन ने अपने बयान में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बने समझौतों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उस समय से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दे समझौतों के जरिए सुलझाए गए थे. उन्होंने सोवियत संघ के टूटने के बाद हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया. पुतिन के अनुसार, सोवियत संघ के उत्तराधिकारी के रूप में रूस की सहमति से कई व्यवस्थाएं आगे बढ़ीं.
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जो भी कदम इन व्यवस्थाओं के खिलाफ जाते हैं, वे रूस के हितों के विपरीत हैं. उन्होंने ऐसे कदमों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों के अनुरूप नहीं बताया.
पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया में कई जगह भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है. BRICS Summit 2026 में रूस, चीन, भारत, ईरान समेत कई देशों के नेता मौजूद हैं. ऐसे में पुतिन का यूरोप के साथ संभावित संघर्ष को लेकर यह बयान सम्मेलन के दौरान चर्चा का अहम विषय बन गया है.