menu-icon
India Daily

‘Can We Have A Picture?...’ब्रिक्स में दिखा PM मोदी का खास फैन मोमेंट; Video वायरल

भारत में BRICS Summit 2026 आज से शुरू हो गया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Shilpa Shrivastava
‘Can We Have A Picture?...’ब्रिक्स में दिखा PM मोदी का खास फैन मोमेंट; Video वायरल
Courtesy: X (@mygovindia)

नई दिल्ली: भारत में BRICS Summit 2026 आज से शुरू हो गया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर चर्चा में है. बिजनेस फोरम के दौरान कुछ विदेशी महिला प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी से साथ में तस्वीर लेने की इच्छा जताई. एक प्रतिनिधि ने मुस्कुराते हुए पूछा, “Can We Have A Picture?” पीएम मोदी ने भी मुस्कुराते हुए उनकी बात स्वीकार की और उनके साथ फोटो खिंचवाई.

फोटो के लिए प्रतिनिधियों में दिखा उत्साह:

बता दें कि 11 सितंबर को BRICS बिजनेस फोरम के कार्यक्रम के बाद यह बात हुई. कार्यक्रम खत्म होने के बाद कई महिला प्रतिनिधि फोटो बैकड्रॉप के पास पहुंचीं. इस दौरान पीएम मोदी भी वहां मौजूद थे. प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से साथ में तस्वीर लेने का अनुरोध किया. मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उनके साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाईं. इस दौरान प्रतिनिधियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई.

दूसरे प्रतिनिधियों ने भी की फोटो की मांग:

जब कुछ प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर ली तो आसपास मौजूद अन्य लोगों ने भी उन्हें आवाज देकर फोटो लेने का अनुरोध किया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उनकी ओर बढ़े और समूह के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई. भारत सरकार की ओर से इस पूरे पल का वीडियो भी शेयर किया गया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

‘हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं’- फोटोग्राफर

फोटो के दौरान माहौल और भी खुशनुमा हो गया. फोटो लेने वाले अधिकारी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “आप सभी महिलाएं बहुत भाग्यशाली हैं.” इस पर वहां मौजूद प्रतिनिधियों के बीच हंसी का माहौल बन गया. समूह की ओर से जवाब आया, “हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं.” पीएम मोदी ने भी मुस्कुराते हुए धन्यवाद कहा.