menu-icon
India Daily

PM मोदी ने BRICS मेहमानों को कराया भारतीय स्वाद का एहसास, पनीर लबाबदार से शहतूत फिरनी तक परोसे गए ये देसी व्यंजन

BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए खास डिनर रखा.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
PM मोदी ने BRICS मेहमानों को कराया भारतीय स्वाद का एहसास, पनीर लबाबदार से शहतूत फिरनी तक परोसे गए ये देसी व्यंजन
Courtesy: X

BRICS Summit : भारत की मेजबानी में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन हो रहा है. इसी मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में मेहमानों के लिए विशेष डिनर आयोजित किया. खाने के साथ भारतीय संस्कृति और संगीत की झलक भी दिखाई गई.

डिनर में परोसे गए खास भारतीय व्यंजन

डिनर की शुरुआत खांडवी मिल-फ्यूई और खुंब गलौटी जैसे स्टार्टर से हुई. मुख्य खाने में पनीर लबाबदार, गुच्ची मार्मिक, गाजर-बीन पोरियाल और थक्काली बेले सारू शामिल रहे. इसके अलावा बाजरे और बासमती चावल से तैयार मिलेट पुलाव तथा चुकंदर का रायता भी परोसा गया. खाने के साथ कई तरह की भारतीय रोटियां रखी गईं. मेन्यू में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के स्वाद को जगह दी गई, जिससे विदेशी मेहमानों को भारतीय खान-पान की विविधता का अनुभव मिल सके.

मिठाई में शहतूत फिरनी और जलेबी

डिनर के आखिर में पुरानी दिल्ली की फ्रूट क्रीम और जलेबी परोसी गई. इसके साथ शहतूत फिरनी भी मेन्यू का खास हिस्सा रही. दूध और चावल से तैयार फिरनी को शहतूत और सोने के वर्क से सजाया गया था. वहीं फ्रूट क्रीम में मौसमी फलों के साथ हल्की क्रीम और कुरकुरी जलेबी का स्वाद शामिल था. पूरे मेन्यू में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में पेश करने की कोशिश दिखाई दी.

BRICS सिम्फनी ने बांधा सांस्कृतिक रंग

डिनर के दौरान ‘नवरस- द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशन्स’ नाम से खास सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. BRICS सिम्फनी ‘एक लय, कई संस्कृतियां’ में सदस्य और सहयोगी देशों के संगीतकारों ने साथ प्रस्तुति दी. इसमें अलग-अलग देशों के वाद्ययंत्रों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के साथ जोड़ा गया. कार्यक्रम का उद्देश्य BRICS देशों की विविध संस्कृति के बीच जुड़ाव और साझी भावना दिखाना था. प्रस्तुति ने संगीत और कला के जरिए अलग-अलग सभ्यताओं को एक मंच पर लाने का संदेश दिया.