आज 12 मई 2026, मंगलवार के दिन कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी है. दिल्ली-एनसीआर इलाके में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि कुछ राज्यों में मौसम में अभी भी गरमाहट रहने वाला है तो चलिए जानते हैं कि कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा गया कि पूरे इलाके में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ठंडा रहने वाला है.
यूपी में भी मौसम अच्छा रहने वाला है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है. हालांकि तेज हवाएं लोगों के लिए थोड़ी परेशानी खड़ सकती है. IMD ने लोगों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है और निकलने पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
बिहार के कई जिलों में भी बारिश के अलर्ट हैं. हालांकि पुर्वी हवा के कारण लोगों को थोड़ा अच्छा महसूस होगा. एक ओर जहां तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम बदला-बदला रहने वाला है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है.
एक ओर जहां बारिश हो रही है. वहीं दूसरी तरफ हीटवेव के लिए चेतावनी दी गई है. राजस्थान के कई जिलों में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी गई है. हालांकि शाम के समय में खुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है. लोगों को नदियों और झरनों से दूर रहने की सलाह दी गई है. हालांकि प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
उत्तराखंड में भी मौसम अच्छा हो रखा है. पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकता है. पर्यटकों के लिए घूमने का बेस्ट टाइम है. पूर्वी राज्यों में भी इस मौसम काफी खूबसूरत रहने वाला है. मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना है.