menu-icon
India Daily

वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों का मंगल होगा दिन! जानें क्या कहता है आपका राशिफल?

12 मई 2026, मंगलवार के दिन वृषभ, मिथुन समेत कई राशि वालों का दिन आज मंगल रहने वाला है. हालांकि कुछ राशिवालों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं आज का राशिफल

shanu
Edited By: Shanu Sharma
वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों का मंगल होगा दिन! जानें क्या कहता है आपका राशिफल?
Courtesy: India Daily

आज 12 मई  202, मंगलवार के दिन ग्रहों की स्थिति बता रही है है कि कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मंगल होने वाला है. वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ी मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अपने दिन की शुरुआत करने से पहले आज का राशिफल जानते हैं. 

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन आज सामान्य रहने वाला है. हालांकि फालतू की खर्चों से बचने की कोशिश करें नहीं तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. स्वास्थ्य और प्रेम संबंध अच्छे होंगे और व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मंगल रहने वाला है. हालांकि आज यात्रा करने से बचें नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं. नौकरी के क्षेत्र में भी अच्छे खबर आ सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन आज बहुत ज्यादा कामों से भरा रहने वाला है. हालांकि सभी काम के पूरा होने के बाद आपको राहत मिलेगा और लोग आपकी क्षमता का सम्मान करेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सतर्क रहने की जरूरत है. 

कर्क राशि

आज आपका स्वास्थ्य आपके दिन को थोड़ा प्रभावित कर सकता है. यात्रा करने से बचनें और फिलहाल किसी भी बहस में ना पड़ें नहीं तो आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकता है. बजरंगबली की पूजा करें, आपका दिन बेहतर होगा.

सिंह राशि

आज आपका दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है. कोई भी बड़ा निर्णय ना लें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. व्यापार के क्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है.

कन्या राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपके जीवनसाथी आपका पूरा समर्थन करेंगे. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में लाभ के आसार नजर आ रहे हैं. स्वास्थ्य भी मिला जुला रहने वाला है. किसी बात की ज्यादा चिंता ना करें.

तुला राशि

आप अपने शत्रुओं पर दबदबा बनाने में सफल रहने वाले हैं. आपको बुजुर्गों और बड़ों का आर्शीवाद मिलेगा. हालांकि काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा रह सकते हैं. लेकिन मंत को शांत रखें.

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. कई दिनों बाद जीवनसाथ के साथ अच्छा समय बिताएंगे. स्वास्थ्य भी आज आपकापूरा साथ देगा. कुल मिलाकर आज आपका दिन मंगल रहने वाला है.

धनु राशि

किसी भी वैसे इंसान से ज्यादा बात करने से बचें, जो आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा का कारण बना हो. प्रेम संबंध में सुधार होता नजर आ रहा है. अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें.

मकर राशि

आज आपकी मेहनत के नतीजे का दिन है. पहले किया गया मेहनत आपको आज फल दे सकता है. हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें और माता रानी की पूजा करें.

कुंभ राशि

आज आप अपने पैसों को सोच समझकर निवेश करें. ज्यादा हरबर में किया गया आपोक नुकसान दे सकता है. मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं, हालांकि परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. इसलिए चिंता ना करें.

मीन राशि

आद आपको घबराहट और बैचैनी हो सकती है. अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. मन की शांति के लिए भगवान शि का जलाभिषेक करें.