menu-icon
India Daily

आंध्र प्रदेश में ट्रक बस से टक्कर, आग लगने से 14 की मौत

गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायवरम के पास एक टिपर ट्रक की बस से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई. 

Shilpa Shrivastava
आंध्र प्रदेश में ट्रक बस से टक्कर, आग लगने से 14 की मौत
Courtesy: X

मार्कापुरम: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक भयानक बस हादसा हुआ है, जिसमें रायवरम के पास एक टिपर ट्रक की बस से टक्कर हो गई. इस टक्कर से बस में आग लग गई. इस हादसे में करीब 14 लोगों की जलकर मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. जानकारी के अनुसार, बस की टक्कर बजरी से लदे एक टिपर से हुई थी.

आग लगते ही यह तेजी से फैल गई और बस समेत टिपर दोनों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया. बस की पिछली सीट पर जो लोग बैठे थे वो बाहर नहीं निकल पाए, जिसके चलते वो जिंदा जल गए. 

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज: 

पुलिस के अनुसार, कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारी घटना के बारे में और जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है. बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. 

बस में अभी भी फंसे हैं शव:

खबरों के अनुसार, कुछ शव अभी भी बस के अंदर फंसे हुए हैं. टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी, जिससे बचाव और शवों को बाहर निकालने का काम मुश्किल हो गया है. बता दें कि एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

कब हुई घटना: 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो दुर्घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं. साथ ही इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करने के लिए कहा है. मरकापुरम के DSP हर्षवर्धन राजू ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगतियाल से कलिगिरी की तरफ जा रही थी. उन्होंने आगे कहा कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई.