menu-icon
India Daily

साउथ के सितारों ने डाला वोट, इस अंदाज में नजर आए रजनीकांत और धनुष, तस्वीरें वायरल

लोकसभा चुनाव का आगज हो गया है. ऐसे में कई सितारों ने भी अपना कीमती वोट डाल दिया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

India Daily Live
साउथ के सितारों ने डाला वोट, इस अंदाज में नजर आए रजनीकांत और धनुष, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव का आगज हो गया है. लोकसभा चुनाव19 अप्रैल से शुरू होकर 4 जून तक चलने वाला है. यह चुनाव सात चरणों में पूरे होंगे और वोटों की गिनती भी 4 जून को होगी. ऐसे में अब सितारों ने भी अपना अमूल वोट डालकर अपने उंगली की ताकत दिखानी शुरू कर दी है.

ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि किस-किस अभिनेता ने अब तक वोट डाल दिया है और कौन वोट डालने जा रहा है.

साउथ एक्टर धनुष ने अपना वोट डाल दिया है. मतदान करने के बाद बाहर धनुष ने आकर पोज दिया इस दौरान वह व्हाइट कलर के टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं.

वहीं थलपति विजय भी देश के हित के लिए अपना वोट डालने आएंगे, एकटर सीधे एयरपोर्ट से ही आएंगे.

साउथ के दिग्गज विजय सेतुपति भी अपना वोट डाल चुके हैं और उन्होंने मतदान के बाद बाहर स्याही लगी उंगली के साथ पोज दिया.

एक्टर सिवाकार्तिकेयन ने भी अपनी पत्नी संग वोट डाल दिया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

वहीं एक्टर अजीत कुमार को भी इस दौरान वोट डालने जाते हुए देखा गया.

हरिश कल्याण ने भी अपना मतदान दे दिया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

साउथ एक्टर रजनीकांत ने भी अपना वोट डाल दिया है.