menu-icon
India Daily

'मुझसे एक्टिंग होती ही नहीं', सलमान खान की बात सुन फैंस हुए हैरान, यूं किया रिएक्ट

सलमान खान इन दिनों सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में छाए हुए हैं. यह फेस्टिवल दुनिया भर के बड़े स्टार्स, डायरेक्टर्स और सिनेमा प्रेमियों को एक जगह लाता है. सलमान यहां अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी और सादगी से सबका दिल जीत रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'मुझसे एक्टिंग होती ही नहीं', सलमान खान की बात सुन फैंस हुए हैरान, यूं किया रिएक्ट
Courtesy: x

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान इन दिनों सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में छाए हुए हैं. यह फेस्टिवल दुनिया भर के बड़े स्टार्स, डायरेक्टर्स और सिनेमा प्रेमियों को एक जगह लाता है. सलमान यहां अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी और सादगी से सबका दिल जीत रहे हैं. उन्होंने हॉलीवुड स्टार इड्रिस एल्बा को अवॉर्ड भी दिया और जॉनी डेप से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लेकिन फेस्टिवल में एक सेशन के दौरान सलमान के कुछ कमेंट्स ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.

एक 'इन कन्वर्सेशन' सेशन में जब सलमान से उनकी एक्टिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी ही मजेदार और सेल्फ-डेप्रिकेटिंग अंदाज में जवाब दिया. सलमान ने कहा, "एक्टिंग इस जनरेशन से भी चली गई है. मुझे नहीं लगता कि मैं कोई बहुत कमाल का एक्टर हूं. आप मुझे कुछ भी करते पकड़ सकते हो, लेकिन एक्टिंग करते नहीं पकड़ सकते. वो होती ही नहीं मुझसे."

उन्होंने आगे बताया कि वो जो फील करते हैं, वही करते हैं. स्क्रिप्ट खुद नहीं पढ़ते, बल्कि डायरेक्टर से सुनते हैं और उसी के हिसाब से रोल समझते हैं. फिर सलमान ने और मजेदार बात कही. उन्होंने हंसते हुए बोला, "कभी-कभी जब मैं रोता हूं, तो मुझे लगता है आप लोग मुझ पर हंस देते हो." यह सुनकर वहां मौजूद ऑडियंस हैरान रह गई. लेकिन फैंस ने तुरंत विरोध किया और जोर से चिल्लाकर कहा, "नहीं, हम आपके साथ रोते हैं!" यह सुनकर सलमान की मुस्कान और बड़ी हो गई. 

यह पल इतना प्यारा था कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं- "सलमान सर, आप बेस्ट एक्टर हो", "आपके रोने पर हम भी रो पड़ते हैं", "आप परफेक्ट हो जैसे हो" सलमान की यह सादगी और खुद पर हंसने की आदत ही उन्हें फैंस का फेवरिट बनाती है. 35 साल से ज्यादा के करियर में सलमान ने ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन वो हमेशा खुद को आम इंसान की तरह पेश करते हैं.