menu-icon
India Daily

Bigg Boss 20 में खाने की चोरी पर बवाल, यंग और लव गिल भिड़े; काजी ने सबको किया रोस्ट

रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. घर में जहां कभी हंसी-मजाक होता है, वहीं छोटी-छोटी बातों पर बहस भी शुरू हो जाती है.

Shilpa Shrivastava
Bigg Boss 20 में खाने की चोरी पर बवाल, यंग और लव गिल भिड़े; काजी ने सबको किया रोस्ट
Courtesy: X

नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. घर में जहां कभी हंसी-मजाक होता है, वहीं छोटी-छोटी बातों पर बहस भी शुरू हो जाती है. नए प्रोमो में खाने के सामान छिपाने को लेकर विवाद और यंग डीएसए और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिली. वहीं, काजी तौकीर अपने मजाकिया अंदाज में घरवालों की खिंचाई करते नजर आए.

घर में खाने का पैकेट छिपाने पर उठा सवाल:

बिग बॉस 20 के प्रोमो में घर के अंदर मटर का एक पैकेट छिपाने को लेकर चर्चा होती दिखाई देती है. उदिति के हाथ में पैकेट नजर आता है, जिसके बाद घरवाले यह जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर इसे किसने छिपाया था. इस दौरान यंग डीएसए ने तंज कसा, वहीं अरिश्फा ने भी टिप्पणी की. काजी तौकीर ने खाने का सामान छिपाने को गलत बताया. इसके बाद में पता चलता है कि मटर का पैकेट लव ने छिपाया था.

यंग और लव गिल के बीच हुई तीखी बहस:

खाने को लेकर शुरू हुई बातचीत जल्द ही झगड़े में बदल गई. लव गिल ने अंडे नहीं खाने की बात कही, जिस पर यंग डीएसए ने टिप्पणी कर दी. इसके बाद लव भड़क गईं और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. दोनों ने एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं और मामला काफी बढ़ गया. घर के बाकी सदस्य भी इस विवाद को देखते नजर आए.

काजी तौकीर ने अपने अंदाज में किया रोस्ट:

दूसरी तरफ, काजी तौकीर और स्काउट घर के सदस्यों की मजाकिया अंदाज में खिंचाई करते दिखे. स्काउट के सिर मुंडवाने के बाद घर में गंजेपन को लेकर भी हंसी-मजाक हुआ. काजी के रोस्ट करने के अंदाज को सोशल मीडिया पर दर्शक पसंद कर रहे हैं. अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में घर के ये विवाद क्या नया मोड़ लेते हैं.