menu-icon
India Daily

Salman Khan: 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान खान, सतीश कौशिक को याद कर हुए भावुक

Salman Khan: सलमान खान पटना शुक्ला की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे, उस दौरान उनको दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की याद आई.

India Daily Live
Salman Khan: 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान खान, सतीश कौशिक को याद कर हुए भावुक

नई दिल्ली: फिल्म 'पटना शुक्ला' आज यानी 29 मार्च को रिलीज हो गई है, अरबाज खान द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. फिल्म रिलीज से पहले इसकी मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई जहां कई सितारों ने शिरकत ली. इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट सलमान खान ने बटोरी.

कल शाम जब सलमान खान पटना शुक्ला की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे, उस दौरान उनको दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की याद आई, दरअसल, उनसे सतीश कौशिक की मौजूदगी को लेकर सवाल किए गए जिस पर सलमान बोले- “हमारे तो काफी ज्यादा क्लोज थे वो और सबसे अद्भुत चीज़ ये है कि वह जिस भी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे उसको उन्होंने खत्म कर दिया. सतीश कौशिक फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भी थे.''

सलमान खान ने किया सतीश कौशिक को याद

सलमान खान के अलावा अरबाज खान, शूरा खान, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, शहनाज गिल जैसे सितारे भी इसकी स्क्रीनिंग में पहुंचे. इस दौरान काफी मस्ती भी हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

पटना शुक्ला की कहानी के बारे में बात करें तो यह एक ऐसे वकील की कहानी है जो कि देश में चल रहे पढ़ाई के स्कैम को सुलझाती हैं. यह कहानी तन्वी शुक्ला की है जिसकी भूमिका रवीना टंडन ने निभाई है. तन्वी इस गड़बड़ी को पूरी तरह से सुलझाने की कोशिश करती हैं. तन्वी चीजों को अपने हाथ में लेती है और इन गड़बड़ियों को सामने लाने का फैसला करती है. फिल्म में तन्वी रोल नंबर घोटाले में फंसे एक छात्र को बाहर निकालने की जदोजहद में लगती हैं. रवीना टंडन की यह फिल्म आज डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.