menu-icon
India Daily

Coolie Worldwide Collection: 'कुली' का बजा डंका, 2 हफ्तों में रजनीकांत की फिल्म ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, अब तक तोड़े इतने रिकॉर्ड

'कुली' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने  वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह 2025 की तीसरी भारतीय फिल्म है, जिसने यह मुकाम हासिल किया और कुल मिलाकर 27वीं भारतीय फिल्म है. रजनीकांत उन चुनिंदा चार भारतीय अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं, जिनकी तीन फिल्में इस क्लब में हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
Coolie Worldwide Collection: 'कुली' का बजा डंका, 2 हफ्तों में रजनीकांत की फिल्म ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, अब तक तोड़े इतने रिकॉर्ड
Courtesy: social media

Coolie Worldwide Collection: रजनीकांत की 'कुली' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने  वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह 2025 की तीसरी भारतीय फिल्म है, जिसने यह मुकाम हासिल किया और कुल मिलाकर 27वीं भारतीय फिल्म है. रजनीकांत उन चुनिंदा चार भारतीय अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं, जिनकी तीन फिल्में इस क्लब में हैं. उनकी दो फिल्में '2.0' और 'जेलर' भी इस लिस्ट में हैं. आइए जानते हैं कि 'कुली' भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में कहां खड़ी है.

'कुली' इस समय भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 27वें स्थान पर है. इसके ठीक ऊपर यशराज फिल्म्स की तीन फिल्में हैं- 'सैयारा' (556 करोड़ रुपये), 'धूम 3' और 'टाइगर जिंदा है' (दोनों 558 करोड़ रुपये). तमिल सिनेमा की बात करें तो 'कुली' अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है, जिसने मणि रत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' (488 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया. तमिल फिल्मों में केवल '2.0' (723 करोड़ रुपये), 'जेलर' (610 करोड़ रुपये) और 'लियो' (605 करोड़ रुपये) ही इससे आगे हैं.

2 हफ्तों में रजनीकांत की फिल्म ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म ने भारत में 14 दिनों में 268.75 करोड़ रुपये नेट (309 करोड़ रुपये ग्रॉस) और विदेशों में 182 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई 501 करोड़ रुपये हो गई. 'कुली' में रजनीकांत एक रिटायर्ड कुली और यूनियन लीडर की भूमिका में हैं, जो अपने दोस्त की हत्या के बाद एक गैंग की गतिविधियों में उलझ जाता है. फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेंद्र और आमिर खान (कैमियो) जैसे सितारे भी हैं. 

अब तक तोड़ दिए इतने रिकॉर्ड

'कुली' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 65 करोड़ रुपये नेट और विश्वभर में 150-151 करोड़ रुपये की कमाई की, जो तमिल फिल्मों के लिए रिकॉर्ड है. यह फिल्म रजनीकांत की स्टार पावर और लोकेश कनगराज के दमदार निर्देशन का शानदार उदाहरण है.