Mridul Tiwari NetWorth: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के छोटे से शहर से निकलकर 24 साल की उम्र में करोड़ों की संपत्ति कमाने वाले मृदुल तिवारी आज हर किसी की जुबान पर हैं. सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अपनी एंट्री के साथ मृदुल ने सुर्खियां बटोर ली हैं. उनके यूट्यूब चैनल 'द मृदुल' के 1.9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 44 लाख से अधिक फॉलोअर्स उनकी पॉपुलैरिटी का सबूत हैं. चलिए जानते हैं इस यूट्यूबर के बारे में कुछ खास बातें...
मृदुल का जन्म 7 मार्च 2001 को इटावा में हुआ था. उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की और अपने करियर की शुरुआत 2018 में यूट्यूब पर की. उनका पहला वीडियो 'सिस्टर वर्सेज गर्लफ्रेंड' खूब वायरल हुआ, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद 2019 में 'स्कूल लाइफ' वीडियो ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. मृदुल के वीडियो में देसी अंदाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आती है. उनके कंटेंट में परिवार, दोस्ती और भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखती है.
Also Read
- Archana Puran Singh Marriage: जब अर्चना पूरन सिंह का होने वाल था तलाक... जानें किस शख्स ने बचाई शादी?
- BSSC Office Attendant Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 3,727 पद खाली, अभी इस लिंक से करें आवेदन!
- बाइक से ड्यूटी जाते समय शख्स के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
लग्जरी कारों के शौकीन हैं मृदुल तिवारी
मृदुल तिवारी की नेटवर्थ की बात करें तो यह अनुमानित तौर पर 61 करोड़ रुपये है. इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि उनकी मेहनत और प्रतिभा को दिखाती है. उन्हें लग्जरी कारों का भी गजब का शौक है. उनके गैराज में लैम्बोर्गिनी हुराकैन, पोर्शे 718 बॉक्सटर, बीएमडब्ल्यू, मिनी कूपर और महिंद्रा थार जैसी कारें शामिल हैं. 2023 में उन्होंने अपनी लैम्बोर्गिनी पर 'जय श्री राम' लिखवाकर सुर्खियां बटोरी थीं.
मृदुल अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. उनकी शादी नहीं हुई है और उनकी लव लाइफ के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. 'बिग बॉस 19' में उनकी एंट्री ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. शो में उनका मजाकिया अंदाज और बेबाकी दर्शकों को खूब भा रही है. मृदुल को एल्विश यादव जैसे यूट्यूबर्स का भी सपोर्ट मिल रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मृदुल तिवारी सलमान खान के शो में अपना सिक्का कितना जमा पाते हैं.