menu-icon
India Daily

Shahid-Kareena: दादा साहब फाल्के अवॉर्ड में करीना कपूर ने शाहिद को किया इग्नोर, लोग बोले- moye-moye

Shahid-Kareena: शाहिद कपूर उन्हें स्माइल पास करते हैं लेकिन करीना आगे बढ़ी और वहां से वह कैमरे के सामने पोज देने लगी. अब इस वीडियो को देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

India Daily Live
Shahid-Kareena: दादा साहब फाल्के अवॉर्ड में करीना कपूर ने शाहिद को किया इग्नोर, लोग बोले- moye-moye

नई दिल्ली: दादा साहेब फालके अवॉर्ड इन दिनों काफी चर्चा में है. बॉलीवुड का यह सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है जो कि हर सितारा पाने के लिए पूरे साल मेहनत करता है. इस समारोह में एक्टर्स को उनके काम के लिए तो सराहा जाता है साथ ही यहां सितारों का जमावड़ा भी लगता है. ऐसे में कई सितारे यहां शामिल हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

शाहिद को करीना कपूर ने किया इग्नोर

इस बीच एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है जो कि शाहिद और करीना कपूर(Kareena Kapoor Khan) का वीडियो है. इस दौरान शाहिद कपूर अपने हाथों में अवॉर्ड लेकर कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं, उसी दौरान करीना कपूर वहां से गुजरती हैं और वह शाहिद कपूर को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाती हैं. हालांकि, शाहिद कपूर उन्हें स्माइल पास करते हैं लेकिन करीना आगे बढ़ी और वहां से वह कैमरे के सामने पोज देने लगी. अब इस वीडियो को देख फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 लोगों ने दी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने कहा कि शाहिद कपूर अभी भी जवान दिखता है लेकिन करीना कपूर बूढ़ी हो गई है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि उसने(करीना कपूर) उसको( शाहिद कपूर) देखा. वहीं तीसरे .यूजर ने लिखा कि काश जब वी मेट-2 बन जाए. वहीं एक ने कहा 'शाहिद बी लाइक कि मोहब्बत बेशक किसी और से की है लेकिन आज भी प्यारी लगती है.' एक ने लिखा, 'जिस तरह से बेबो ने शाहिद को इग्नोर किया है, वैसे ही अपनी समस्याओं को भी नजर अंदाज करो.' 

वहीं करीना कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने हैवी गोल्डन कलर का गाउन कैरी किया है जो कि उन पर काफी जच रहा है. इस दौरान करीना ने बालों को सिंपल रखा है और लाइट मेकअप किया है.