मुंबई: 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर सामने आ गया है और फैंस इसे देखकर काफी एक्साइटेड हो गए है . लेकिन टीजर से ठीक पहले एक खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. दावा किया गया कि फिल्म में पहले पार्ट में जिक्र आए रहस्यमयी किरदार 'बड़े साहब' का रोल सुपरस्टार सलमान खान निभा रहे हैं. इसकी वजह बनी एक वायरल तस्वीर, जिसमें संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ सलमान खान 'धुरंधर 2' के सेट पर शूट करते दिख रहे थे.
सोशल मीडिया यूजर @devaimation ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की. कैप्शन में लिखा था कि हाई-सिक्योरिटी शूट के दौरान लॉन्ग-डिस्टेंस से ली गई ये तस्वीरें हैं. इसमें सलमान खान एक बालकनी सीक्वेंस शूट कर रहे हैं, जबकि अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और संजय दत्त (एसपी असलम) उनके साथ हैं. फैंस को लगा कि आखिरकार 'बड़े साहब' का राज खुल गया. पहले पार्ट में 'बड़े साहब' का नाम कई बार आया था – एक शक्तिशाली पात्र जो पाकिस्तान से ऑपरेशन कंट्रोल करता है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया था.
फैंस को उम्मीद थी कि सीक्वल में यह किरदार बड़ा सरप्राइज देगा. लेकिन जल्द ही सच सामने आ गया- यह तस्वीर AI जनरेटेड है, यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई फेक इमेज. जिस अकाउंट से यह पोस्ट किया गया, वह पहले भी AI इमेजेस बनाकर शेयर करता रहा है. तस्वीर में सलमान खान का लुक असली जैसा लग रहा था, लेकिन छोटी-छोटी गड़बड़ियां जैसे हाथों की पोजीशन, बैकग्राउंड की लाइटिंग और चेहरों की डिटेल्स से साफ हो गया कि यह रियल नहीं है. कई फैक्ट-चेक साइट्स और न्यूज पोर्टल्स ने भी इसे फेक करार दिया.
फिल्म के मेकर्स या रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक 'बड़े साहब' के किरदार पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. पहले पार्ट ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए थे और अब सीक्वल में कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में स्पाई हमजा (रणवीर सिंह) के रिवेंज पर फोकस्ड है. टीजर में भी कोई सलमान खान का जिक्र नहीं था. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.