menu-icon
India Daily

'जहीर की मां के पैरों के पास बैठी हुई थी...' मां ने पकड़ा था सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते का सच, दिलचस्प किस्सा आया सामने

सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल के परिवार के कुछ सदस्य पहले ही दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को भाप चुके थे. अब हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनकी लव स्टोरी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'जहीर की मां के पैरों के पास बैठी हुई थी...' मां ने पकड़ा था सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते का सच, दिलचस्प किस्सा आया सामने
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकार और महान एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी सुनाक्षी सिन्हा आज अपना 39वां बर्थडे मना रही हैं. सुनाक्षी बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लेकिन सोनाक्षी अब अपने प्यारे से रिश्ते को लेकर अकसर चर्चा में बनी रहती हैं. सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अकसर लाइमलाइट में बने रहते हैं.

दोनों की प्यारी सी नोकझोक सोशल पर फैंस को खूब पसंद आती है. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा था हालांकि परिवार के कुछ सदस्य पहले ही उनके बीच बढ़ती नजदीकियों को भाप चुके थे. अब हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनकी लव स्टोरी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.

यह खुलासा उस समय हुआ जब फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब शो के लिए सोनाक्षी और जहीर के घर पहुंचीं. इस दौरान जोड़ी के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान फराह ने दोनों परिवारों की पहली मुलाकात और रिश्ते की शुरुआती झलकियों के बारे में सवाल किया. जिसमें पता चला की सोनाक्षी की मां दोनों के रिश्ते में पहले से ही जानती थी. 

हुमा कुरैशी की पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात

मशहूर अदाकार सोनाक्षी ने कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान को बताया कि उनके और जहीर के परिवार पहली बार अभिनेत्री हुमा कुरैशी के घर आयोजित एक पार्टी में मिले थे. उस समय किसी ने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था. 

मां को यहीं से हुआ था शक

जब फराह खान ने सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा से पूछा कि क्या उन्हें उस दौरान कुछ अंदाजा हुआ था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में ही दोनों के रिश्ते को लेकर शक हुआ था, क्योंकि सोनाक्षी जहीर की मां के पैरो में बैठी हुई थी. इस घटना के बाद पूनम सिन्हा को दोनों के रिश्ते पर शक हुआ था. 

प्यार से शादी तक का सफर

दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया उसके बाद समय के साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया और आखिरकार 23 जून 2024 को सोनाक्षी और जहीर ने शादी कर ली. उनकी शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं थी. हालांकि फैंस को ये शादी कुछ खास रास नहीं  आई थी. शादी के बाद सोनाक्षी को काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन अब दोनों फैंस चहेते बन चुके हैं. दोनों का नोकझोक फैंस को खूब पसंद आता है.  

शानदार रहा है सोनाक्षी का करियर

अब अगर सोनाक्षी के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखा था. 2010 में आई उनकी पहली ही फिल्म को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. 

इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई. उन्होंने 'सन ऑफ सरदार', 'राउडी राठौर', 'दबंग 2', 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'लुटेरा' और 'पाखी' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की.