Kiara Advani On Motherhood: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडणावी मां बनने के बाद अपनी जिंदगी के नए अनुभव शेयर कर रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने मदरहुड की खुशियों के साथ-साथ समाज की बदलती नजरिया पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस के मुताबिक बच्चा पैदा करने के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है.
कियारा कहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान सब उन्हें देवी की तरह मानते थे. हर कोई उनकी देखभाल करता था और बच्चे की डिमांड करता था. लेकिन जैसे ही बेबी दुनिया में आया, सब कुछ बदल गया. लोग अब उनकी अपीयरेंस पर कमेंट करने लगे. 'मोटी लग रही हो', 'थोड़ी ये लग रही हो, थोड़ी वो लग रही हो' जैसे वाक्य सुनने को मिलने लगे.
कियारा ने बताया कि यह बदलाव काफी दर्द भरा होता है. एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'मां बनने का एहसास शानदार है. लेकिन समाज की उम्मीदें बहुत हाई होती हैं. प्रेग्नेंसी में तो आप देवी हो, लेकिन डिलीवरी के बाद सब चाहते हैं कि आप तुरंत शेप में आ जाओ, बैक टू ट्रैक हो जाओ.' कियारा ने यह भी बताया कि शुरू में तो लोग उन्हें ग्लोइंग कहते थे, लेकिन कुछ समय बाद कमेंट्स नेगेटिव होने लगे.
कियारा आडणावी का कहना है कि मां बनने के बाद उन्हें काम पर लौटने के सवाल भी अक्सर पूछे जाते हैं. लोग पूछते हैं कि अब आप काम पर कब वापस आएंगी? लेकिन एक्ट्रेस खुद को ज्यादा पॉजिटिव और एनर्जेटिक महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है अब जो भी डायरेक्टर मेरे साथ काम करेंगे, वो मेरा बेस्ट वर्जन देख पाएंगे. मदरहुड ने मुझे एक नई ताकत दी है.'
कियारा ने इस बात पर भी जोर दिया कि मदरहुड को लेकर लोगों का नजरिया हर पल बदलता रहता है. पहले बच्चे की खुशी, फिर मां की लुक पर सवाल. एक्ट्रेस चाहती हैं कि समाज महिलाओं पर इतना प्रेशर न डाले. हर मां को अपना समय मिलना चाहिए. बच्चे को संभालते हुए खुद को फिर से तैयार करने में समय लगता है और यह बिल्कुल नॉर्मल है. फिलहाल कियारा अपनी फैमिली और बेबी के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रही हैं.