Trisha Krishnan Shares Cryptic Note: तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार अभिनेता विजय के साथ कथित रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच तृषा ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम स्टोरी में तृषा ने अपने प्यारे पेट डॉग की सोती हुई तस्वीर शेयर की. कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'The only nose I allow in my business...' यानी 'एकमात्र नाक जिसे मैं अपने काम में घुसने देती हूं...' यह पोस्ट साफ तौर पर उन ट्रोल्स और अफवाहों पर तंज कसती नजर आ रही है जो लगातार उनके निजी जीवन पर सवाल उठा रहे हैं.
फरवरी महीने में ये खबरें तेजी से फैलीं कि विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने लगभग 30 साल की शादी के बाद तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है. खबरों में दावा किया गया कि संगीता ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हवाला दिया और एक अनाम अभिनेत्री का जिक्र किया. इसके बाद तृषा कृष्णन का नाम जोड़ दिया गया. हालांकि दोनों तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस और ट्रोल्स इन अफवाहों पर खूब चर्चा कर रहे हैं.
विजय और तृषा के पुराने सहयोग और कुछ पब्लिक अपीयरेंस को लेकर लोग लगातार कयासबाजी कर रहे हैं. दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स, कमेंट्स और ट्रोलिंग का सिलसिला लगातार जारी है. तृषा अक्सर इन नकारात्मक कमेंट्स का शिकार बनती रही हैं.
तृषा का यह पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कई लोग इसे स्मार्ट और क्लासी तरीके से जवाब मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'तृषा ने बिना नाम लिए सबको जवाब दे दिया.' दूसरे ने कहा- 'पेट डॉग के साथ यह कैप्शन परफेक्ट है. लोग अपनी नाक दूसरों के मामलों में क्यों घुसाते हैं?'
तृषा कृष्णन तमिल सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. 'घिल्ली', 'वरमान', 'पोन्नियिन सेल्वन' जैसी फिल्मों से वे दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग का जितना क्रेज है, उतनी ही उनकी प्राइवेसी को लेकर भी चर्चाएं रहती हैं. विजय की तरफ से इन अफवाहों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वे फिलहाल राजनीति और फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त बताए जा रहे हैं.
कुछ फैंस तृषा को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सेलिब्रिटीज का निजी जीवन भी उनके लिए पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं होना चाहिए. वहीं कुछ लोग अफवाहों का मजा लेते हुए और कमेंट्स कर रहे हैं. तृषा का यह क्रिप्टिक नोट एक बार फिर साबित करता है कि वो चुप रहकर भी अपनी बात रखना जानती हैं. चाहे अफवाहें सही हों या गलत, लेकिन पर्सनल लाइफ में दूसरों की दखलअंदाजी किसी को पसंद नहीं होती.