Jacqueline Fernandez Legal Trouble: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट का कहना है कि prima facie सबूत हैं कि जैकलीन को सुकेश के क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने लग्जरी गिफ्ट्स स्वीकार किए.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने सभी आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया. कोर्ट ने जैकलीन की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह सुकेश चंद्रशेखर के साथ मिलकर क्राइम के पैसे को छिपाने में शामिल थीं. 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स का आरोपजांच एजेंसियों के मुताबिक जैकलीन ने सुकेश से करीब 5 करोड़ 71 लाख रुपये के महंगे गिफ्ट्स लिए.
कोर्ट के अनुसार को-आरोपी पिंकी ईरानी और लिपाक्षी एल्लावादी ने जैकलीन को सुकेश के अपराधी अतीत के बारे में बताया था, फिर भी उन्होंने गिफ्ट्स लेना जारी रखा. इतना ही नहीं जैकलीन की बहन जेराल्डाइन जे वॉकर के विदेशी बैंक अकाउंट में 1 लाख 72 हजार डॉलर (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) ट्रांसफर किए गए. उनके भाई वॉरेन जे फर्नांडीज के ऑस्ट्रेलियाई अकाउंट में भी 26 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर (10 लाख रुपये से ज्यादा) जमा किए गए.
जैकलीन फर्नांडीज इस पूरे मामले से शुरुआत से ही इनकार करती रही हैं. उन्होंने हमेशा कहा है कि सुकेश ने उन्हें धोखा दिया था और वह इस घोटाले की कोई जानकारी नहीं रखती थीं. अभिनेत्री का पक्ष है कि वह सुकेश की चालाकी का शिकार हुईं. लेकिन कोर्ट की टिप्पणी अब उनके लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकती है.
PMLA के तहत उन पर गंभीर आरोप लग सकते हैं. अगर चार्ज फ्रेम हो जाते हैं तो मुकदमा आगे बढ़ेगा और ट्रायल शुरू हो जाएगा. यह मामला बॉलीवुड की उन हस्तियों की लिस्ट में शामिल है जिन्हें सुकेश चंद्रशेखर जैसे कनमैन ने कथित तौर पर फंसाया. सुकेश पर कई हाई-प्रोफाइल लोगों को ठगने के आरोप हैं. जैकलीन फिलहाल इस केस से कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. उनकी फैंस उम्मीद कर रही हैं कि अभिनेत्री जल्द ही इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकलेंगी.