menu-icon
India Daily

RCB-MI मैच में समय रैना ने खुल्लम-खुल्ला रणवीर अल्लाहाबादिया को किया Kiss? वीडियो पर मचा बवाल!

वीडियो में दिख रहा है कि समय अपना चेहरा छिपा रहे हैं, जबकि रणवीर कैमरे की तरफ देखकर दिल का निशान बना रहे हैं. दोनों हाथों से दिल बनाते हैं और फिर एक-दूसरे को किस करते नजर आते हैं. भीड़ भरे स्टेडियम में यह पल देखकर लोग हैरान रह गए.

antima
Edited By: Antima Pal
RCB-MI मैच में समय रैना ने खुल्लम-खुल्ला रणवीर अल्लाहाबादिया को किया Kiss? वीडियो पर मचा बवाल!
Courtesy: x

Samay Raina Viral Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार किसी जोक की वजह से नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से. आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहाबादिया के किस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

समय रैना ने रणवीर अल्लाहाबादिया को किया Kiss?

वीडियो में दिख रहा है कि समय अपना चेहरा छिपा रहे हैं, जबकि रणवीर कैमरे की तरफ देखकर दिल का निशान बना रहे हैं. दोनों हाथों से दिल बनाते हैं और फिर एक-दूसरे को किस करते नजर आते हैं. भीड़ भरे स्टेडियम में यह पल देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों बार देखा गया और कमेंट्स से सोशल मीडिया भरा पड़ा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by why worried (@whyworriedd)

लेकिन असली बात ये है कि यह वीडियो पूरी तरह AI जनरेटेड है. समय रैना और रणवीर अल्लाहाबादिया दोनों न तो उस मैच में साथ थे और न ही उन्होंने ऐसा कोई किस किया. यह सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बनाई हुई क्लिप है, जो आजकल वायरल ट्रेंड बन गया है. 

Samay Raina Viral Video
Samay Raina Viral Video x

समय रैना ने खुद इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा – 'Help me @instagram' उनका यह मजेदार पोस्ट हजारों लाइक्स और कमेंट्स के साथ ट्रेंड करने लगा. फैंस ने खूब मजे लिए और हंस-हंसकर कमेंट्स किए. किसी ने लिखा 'भाई बचाओ इन्हें', तो किसी ने 'AI ने भी तुम्हें नहीं छोड़ा समय.' 

रणवीर अल्लाहाबादिया ने भी इस वीडियो को लेकर हल्का-फुल्का रिएक्शन दिया. दोनों ही पॉपुलर personalities हैं और उनके फैंस इस तरह के मजाक का भरपूर मजा ले रहे हैं. समय रैना अपने रिलेटेबल कॉमेडी और क्रिकेट प्रेम के लिए जाने जाते हैं, जबकि रणवीर अपने पॉडकास्ट के जरिए युवाओं में काफी पॉपुलर हैं.