menu-icon
India Daily

Bigg Boss 19: सलमान खान ने वीकेंड का वार में निकाली अश्नूर कौर की हेकड़ी! कर दिया घर से बेघर? प्रोमो देख चौंके फैंस; Video

'बिग बॉस 19' में टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अशनूर ने तान्या मित्तल पर जानबूझकर लकड़ी का तख्ता दे मारा था. ये वाकया देखकर न सिर्फ दर्शक बल्कि खुद होस्ट सलमान खान भी गुस्से में आ गए हैं. सामने आए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि किस तरह भाईजान अशनूर पर भड़क रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
Bigg Boss 19: सलमान खान ने वीकेंड का वार में निकाली अश्नूर कौर की हेकड़ी! कर दिया घर से बेघर? प्रोमो देख चौंके फैंस; Video
Courtesy: x

'बिग बॉस 19' में इन दिनों बेहद गर्म माहौल चल रहा है. इस हफ्ते का वीकेंड का वार किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला है. खास तौर पर टीवी की मशहूर अभिनेत्री अशनूर कौर के लिए ये एपिसोड बहुत भारी पड़ने वाला है. दरअसल टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अशनूर ने तान्या मित्तल पर जानबूझकर लकड़ी का तख्ता दे मारा था. ये वाकया देखकर न सिर्फ दर्शक बल्कि खुद होस्ट सलमान खान भी गुस्से में आ गए हैं.

सलमान खान ने निकाली अश्नूर कौर की हेकड़ी!

आज रात प्रसारित होने वाले वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान अशनूर को जमकर लताड़ लगाते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में सलमान सख्त लहजे में कहते हैं- 'अशनूर, किसी पर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना बिग बॉस के घर में बिल्कुल भी कूल नहीं है. ये खेल है, लेकिन हिंसा नहीं.' अशनूर ने तुरंत माफी मांग ली और कहा कि वो भावना में बह गई थीं. लेकिन सलमान ने उनकी एक नहीं सुनी.

उन्होंने साफ कहा कि अशनूर का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने जानबूझकर तान्या पर तख्ता से वार किया. जब अशनूर अपनी सफाई देने की कोशिश करती हैं तो सलमान और गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं, 'जस्टिफाई करने की कोई जरूरत नहीं है, ये गलत था और पॉइंट ब्लैंक गलत था.' 

सोशल मीडिया पर बंटे फैंस

प्रोमो देखकर साफ पता चल रहा है कि सलमान इस बार कोई रियायत नहीं देने वाले. घर में फिजिकल वायलेंस बिग बॉस के सबसे सख्त नियमों में से एक है और पिछले कई सीजन में ऐसे कंटेस्टेंट्स को सीधे बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है. सोशल मीडिया पर भी फैंस बंटे हुए हैं. कोई अशनूर के व्यवहार को गलत बता रहा है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि टास्क के दौरान गुस्सा आ जाना स्वाभाविक है. लेकिन ज्यादातर लोग सलमान के स्टैंड की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने साफ-साफ हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई.

घर से बेघर होंगी अशनूर कौर?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या अशनूर कौर को इस बार नॉमिनेशन या फिर सीधे एविक्शन का सामना करना पड़ेगा? या सलमान सिर्फ क्लास लेकर छोड़ देंगे? इसका जवाब तो आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा. फिलहाल बिग बॉस 19 का घर टास्क, लड़ाई और ड्रामे से भरा पड़ा है. टिकट टू फिनाले की रेस में हर कंटेस्टेंट कुछ भी करने को तैयार है, लेकिन अशनूर का ये कदम शायद उन्हें बहुत महंगा पड़ जाए. देखते हैं सलमान खान इस बार क्या बड़ा फैसला सुनाते हैं.