menu-icon
India Daily

'टोस्टर' के बाद राजकुमार राव के हाथ लगी इस दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक! खुद पोस्ट शेयर कर फैंस को दिखाई झलक

राजकुमार राव पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में उनके किरदार में नजर आएंगे. बुधवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

antima
Edited By: Antima Pal
'टोस्टर' के बाद राजकुमार राव के हाथ लगी इस दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक! खुद पोस्ट शेयर कर फैंस को दिखाई झलक
Courtesy: X

मुंबई: क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली पर बन रही अपकमिंग फिल्म की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है. फिल्म में दादा का रोल निभा रहे हैं राजकुमार राव. एक्टर ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'And it begins… The one and only #DADA' इस पोस्ट के साथ राजकुमार राव की फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वे गांगुली के लुक में नजर आ रहे हैं.

'दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी' में नजर आएंगे सौरव गांगुली

फिल्म का टाइटल 'दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी' रखा गया है. इसे विक्रमादित्य मोतवाने डायरेक्ट कर रहे हैं. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी लव रंजन की कंपनी लव फिल्म्स संभाल रही है. यह राजकुमार राव और विक्रमादित्य मोतवाने की दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने 2017 में 'ट्रैप्ड' फिल्म में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट रही थी.

सौरव गांगुली सफल कप्तानों में से एक

पिछले कुछ सालों से इस बायोपिक की खबरें आ रही थीं. पहले रणबीर कपूर का नाम लीड रोल के लिए चल रहा था, लेकिन अब राजकुमार राव इस किरदार के साथ जुड़ गए हैं. सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और अपनी आक्रामक कप्तानी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे.

'टोस्टर' में नजर आएंगे राजकुमार राव

फिल्म में उनके जीवन की संघर्ष, सफलता और विवादों की कहानी दिखाई जाएगी. राजकुमार राव इन दिनों अपनी व्यस्त शेड्यूल को लेकर चर्चा में हैं. 'दादा' के अलावा वे उज्ज्वल निकम बायोपिक, 'टोस्टर' और 'रफ्तार' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. 'टोस्टर' फिल्म 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

वहीं कीर्ति सुरेश के साथ उनकी फिल्म 'रफ्तार' 24 जुलाई 2026 को थिएट्रों में आएगी. उज्ज्वल निकम बायोपिक की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है. फैंस इस बायोपिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राजकुमार राव का क्रिकेट आइकन सौरव गांगुली बनना काफी रोमांचक है. उनका परफॉर्मेंस हमेशा ही रियलिस्टिक और दमदार रहा है, इसलिए उम्मीद है कि वे दादा के किरदार को स्क्रीन पर पूरी तरह जिंदा कर देंगे.