menu-icon
India Daily

'भूत बंगला' के मेकर्स ने स्टार्स पर लुटाए करोड़ों, अक्षय कुमार को मिली 50 करोड़ की मोटी फीस!

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म के मेकर्स ने मुख्य कलाकारों पर पैसे की भरपूर बारिश की है. कॉमेडी-हॉरर जॉनर की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि हर स्टार को कितनी फीस मिली है.

antima
Edited By: Antima Pal
'भूत बंगला' के मेकर्स ने स्टार्स पर लुटाए करोड़ों, अक्षय कुमार को मिली 50 करोड़ की मोटी फीस!
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के धमाकेदार अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म के मेकर्स ने मुख्य कलाकारों पर पैसे की भरपूर बारिश की है. कॉमेडी-हॉरर जॉनर की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि हर स्टार को कितनी फीस मिली है.

'भूत बंगला' के मेकर्स ने स्टार्स पर लुटाए करोड़ों

फिल्म में लीड रोल निभा रहे अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई है. अक्षय की मार्केट वैल्यू को देखते हुए यह फीस किसी को हैरान नहीं करती. वे फिल्म में मुख्य किरदार में हैं और दर्शकों को हंसी-खौफ का अनोखा मिश्रण देने वाले हैं.

राजपाल यादव को मिले इतने करोड़

कॉमेडी किंग राजपाल यादव को फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस मिली है. हाल ही में चेक बाउंस मामले में सुर्खियों में रहे राजपाल इस फिल्म के जरिए दर्शकों को फिर से अपनी कमाल की कॉमेडी का मजा दिलाने वाले हैं. दिग्गज अभिनेता असरानी को इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये दिए गए थे. दुर्भाग्य से दीवाली 2025 में उनका निधन हो गया था, लेकिन उनकी फिल्म अभी रिलीज होने जा रही है.

तब्बू को 2.5 करोड़ रुपये दिए गए

परेश रावल एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे. उनकी जोड़ी हमेशा दर्शकों को पसंद आती है. परेश रावल को इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस मिली है. फिल्म में खास रोल निभा रही तब्बू को 2.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं. उनकी एक्टिंग का स्तर हमेशा ऊंचा रहता है और इस फिल्म में भी वे अहम किरदार में नजर आएंगी. 

नई पीढ़ी की लोकप्रिय अभिनेत्री वामिका गब्बी को अक्षय कुमार के साथ रोमांस करने का मौका मिला है. इस फिल्म के लिए वामिका ने 3 करोड़ रुपये की फीस ली है. उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह फीस काफी उचित मानी जा रही है. 'भूत बंगला' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. अक्षय कुमार की फिल्में आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं और इस बार भी फैंस हॉरर-कॉमेडी का भरपूर मजा लेने वाले हैं.

फिल्म की कहानी, वीएफएक्स और मजेदार कलाकारों के कॉम्बिनेशन से मेकर्स को अच्छी उम्मीद है. क्या 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी? यह तो समय ही बताएगा.