menu-icon
India Daily

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर’ का आएगा 7.5 घंटे का डायरेक्टर कट? थिएटर में 5 अप्रैल को रिलीज की खबर ने मचाया हंगामा

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर जोरदार चर्चा चल रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का 7.5 घंटे लंबा डायरेक्टर’स कट थिएटर में रिलीज हो सकता है. यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है.

antima
Edited By: Antima Pal
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर’ का आएगा 7.5 घंटे का डायरेक्टर कट? थिएटर में 5 अप्रैल को रिलीज की खबर ने मचाया हंगामा
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर जोरदार चर्चा चल रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का 7.5 घंटे लंबा डायरेक्टर’स कट थिएटर में रिलीज हो सकता है. यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 31 मार्च 2026 को एक सर्टिफिकेट जारी किया है. इसमें 450 मिनट यानी साढ़े सात घंटे की फिल्म का जिक्र है. यह वर्जन मूल फिल्म ‘धुरंधर’ और उसकी सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को एक साथ जोड़कर बनाया गया है. दोनों फिल्मों को मिलाकर एक लगातार कहानी पेश की जाएगी.

फिल्मकार आदित्य धर ने इस प्रोजेक्ट को शुरू में एक ही फिल्म के रूप में सोचा था, लेकिन रनटाइम बहुत ज्यादा होने के कारण इसे दो भागों में बांट दिया गया था. अब खबर है कि डायरेक्टर’स कट को 5 अप्रैल को सीमित थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है. इसमें तीन अंतराल, इंग्लिश सबटाइटल्स और बेहतर आवाज की क्लियरिटी जैसी सुविधाएं भी होने की बात कही जा रही है.

हालांकि इस खबर पर अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक यह खबर पूरी तरह सही भी नहीं हो सकती. कुछ लोग इसे 1 अप्रैल यानी April Fool’s prank भी मान रहे हैं. फैंस के बीच इस खबर ने भारी उत्साह पैदा कर दिया है. कई लोग 7.5 घंटे की फिल्म देखने के लिए तैयार होने की बात कर रहे हैं, तो कुछ इसे असंभव बता रहे हैं. 

रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त क्रेज है. अगर यह डायरेक्टर’स कट सच में रिलीज होती है तो यह बॉलीवुड के इतिहास में एक अनोखी घटना होगी. अभी यह साफ नहीं है कि फिल्म थिएटर में कितने स्क्रीन्स पर और कहां-कहां दिखाई जाएगी. मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार सभी को है.