menu-icon
India Daily

खतरे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! क्या ईरान चला रहा एसिनेशन कैंप? देखें रिपोर्ट

मिडिल ईस्ट जंग के बीच अब एक नया दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ईरान में एसिनेशन कैंप चलाए जा रहे हैं. यह कैंप ऑनलाइन चलाए जा रहे हैं. इससे आने वाले फंड को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ इस्तेमाल करने की तैयारी है.

auth-image
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग का अब एक महीना पूरा हो चुका है. इस जंग के कारण दुनिया भर में तेल कि किल्लत है. हालांकि फिर भी दोनों पक्ष मानने के लिए तैयार नहीं है. हालांकि इसी बीच अब एक नई खबर आ रही है कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ क्राउड फंडिंग जुटानी शुरू कर दी है. लेकिन इसके बाद भी ट्रंप शांत नजर नहीं आ रहे हैं.

किए जा रहे दावे के मुताबिक ईरान में अब एसिनेशन कैंप चलाया जा रहा है. इसमें आम नागरिकों से फंड इकट्ठे किए जा रहे है और कहा जा रहा है कि इस फंड को डोनाल्ड ट्रंप को मिटाने वाले को दिया जाएगा. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि इंडिया डेली नहीं करता है, लेकिन सामने आ रहे इस तरह के रिपोर्ट डराने वाले हैं. आइए इंडिया डेली के इस खास वीडियो में जानते हैं कि इस जंग के बीच ईरान क्या-क्या पैतरे आजमा रहा है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप इससे बचने के लिए क्या कर रहे हैं.

Topics

    US Israel Iran War