menu-icon
India Daily

भूमि पेडनेकर के हाथ लगी फिल्म 'छत्रपति शिवाजी महाराज', ऋषभ शेट्टी के साथ मिला यह खास किरदार

फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे. वहीं भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाड़ी मल्लम्मा का रोल प्ले करेंगी. बेलवाड़ी मल्लम्मा 17वीं शताब्दी की एक बहादुर रानी थीं, जिन्हें उनकी अदम्य साहस और युद्ध कौशल के लिए याद किया जाता है.

antima
Edited By: Antima Pal
भूमि पेडनेकर के हाथ लगी फिल्म 'छत्रपति शिवाजी महाराज', ऋषभ शेट्टी के साथ मिला यह खास किरदार
Courtesy: X

Bhumi Pednekar in Chhatrapati Shivaji Maharaj: 'कांतारा' की धमाकेदार सफलता के बाद दक्षिण के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी आगामी फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में अब बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी शामिल हो गई हैं. सोमवार को फिल्म के मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी.

भूमि पेडनेकर के हाथ लगी फिल्म 'छत्रपति शिवाजी महाराज'

फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे. वहीं भूमि पेडनेकर वॉरियर क्वीन बेलवाड़ी मल्लम्मा का रोल प्ले करेंगी. बेलवाड़ी मल्लम्मा 17वीं शताब्दी की एक बहादुर रानी थीं, जिन्हें उनकी अदम्य साहस और युद्ध कौशल के लिए याद किया जाता है.

मल्लम्मा को भारतीय इतिहास की पहली महिला सैनिक टुकड़ी बनाने वाली रानी के रूप में जाना जाता है. कहा जाता है कि उन्होंने महज चार महीने के अपने बेटे को गोद में लेकर शिवाजी महाराज की सेना के साथ युद्ध में हिस्सा लिया था. उनका किरदार फिल्म में महिलाओं की ताकत और साहस को दिखाने वाला अहम हिस्सा होगा. भूमि पेडनेकर जैसे मजबूत अभिनय वाली एक्ट्रेस के लिए यह रोल काफी सूट करता दिख रहा है.

ऋषभ शेट्टी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने बताया कि पूरी फिल्म को दो पार्ट्स में बांटकर पेश किया जाएगा. कहानी ऋषि विरमानी ने लिखी है. फिल्म की म्यूजिक डायरेक्टर की जिम्मेदारी नेशनल अवॉर्ड विजेता अमित त्रिवेदी संभाल रहे हैं, जबकि गीत प्रसून जोशी लिख रहे हैं.

यह फिल्म शिवाजी महाराज के जीवन, उनके साहस, रणनीति और स्वराज की लड़ाई पर आधारित होगी. मेकर्स का लक्ष्य है कि दर्शकों को इतिहास की सच्ची घटनाओं के साथ-साथ मनोरंजक और प्रेरणादायक कहानी दी जाए. फिल्म की शूटिंग इसी साल फ्लोर पर शुरू होने की उम्मीद है. अभी कास्टिंग और तैयारी का काम जोरों पर चल रहा है. भूमि पेडनेकर की एंट्री से फिल्म की चर्चा और बढ़ गई है. दर्शक अब भूमि को रानी मल्लम्मा के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं.