जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक नया अभियान तेजी से वायरल हो रहा है. 'Reservation Hatao Andolan' नाम का इंस्टाग्राम पेज लाखों लोगों तक पहुंच चुका है. इसके साथ ही इसी मुद्दे पर एक और नया डिजिटल प्लेटफॉर्म भी सामने आया है.
'cockroach janata party' के विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई नए अभियान शुरू हुए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 'Reservation Hatao Andolan' (RHA) की हो रही है. इंस्टाग्राम पर इस पेज के 46 लाख यानी 4.6 मिलियन फॉलोअर हो चुके हैं. इसके अलावा आरक्षण के मुद्दे पर एक और नया इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है, जिसका नाम ‘Reservation Removal Sangh’ (RSS) रखा गया है. इस नए अकाउंट के भी 1500 से ज्यादा फॉलोअर जुड़ चुके हैं. सोशल मीडिया पर इन पेजों की पोस्ट तेजी से शेयर की जा रही हैं और इस वजह से यह अभियान लगातार चर्चा में बना हुआ है.
History is being written.
A movement of the people, by the people, for the people.
No high command. No hidden agenda.
For the first time in history, every demand and every roadmap will be shaped by public consensus- not dictated by a few. pic.twitter.com/cO74faLoiJ— Reservation Hatao Andolan (RHA) (@ResHataoAndolan) July 27, 2026Also Read
- CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पाकिस्तान पर पंच, जदुमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को 5-0 से रौंदकर लहराया तिरंगा
- India's cricket schedule in 2026: जिम्बाब्वे दौरे के बाद शुभमन गिल एंड कंपनी के आगे के मुकाबले, टेस्ट, वनडे और टी20 की पूरी लिस्ट
- 'My person...' बॉलीवुड की इस अदाकारा को अपना दिल दे बैठे अर्शदीप सिंह, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर लगाई रिश्ते पर मुहर
इस डिजिटल अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकारी नौकरियों और कॉलेजों में प्रवेश केवल योग्यता और परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होना चाहिए. पेज से जुड़े लोगों की राय है कि जाति के आधार पर मिलने वाला आरक्षण खत्म किया जाए. उनका यह भी कहना है कि जिन लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें आर्थिक आधार पर सहायता मिलनी चाहिए ताकि सभी को बराबर का मौका मिल सके. इस अभियान में ‘Reservation is Discrimination’ जैसे संदेश भी साझा किए जा रहे हैं. अभियान से जुड़े लोग दावा कर रहे हैं कि वे इसे आगे बड़े स्तर तक ले जाने की कोशिश करेंगे.
आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से देश में चर्चा का विषय रहा है और यह संविधान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है. ऐसे में सोशल मीडिया पर शुरू हुए इस नए अभियान ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर था, जिसका असर अलग-अलग वर्गों के छात्रों पर पड़ा था. वहीं, आरक्षण का विषय अलग प्रकृति का है और इस पर अलग-अलग विचार सामने आते रहे हैं.