menu-icon
India Daily

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन? निर्देशक ने बताई वजह

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'ओह माय डॉग' 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से महज चार दिन पहले फिल्म को टाल दिया गया है. अब यह फिल्म 7 अगस्त को थिएटर्स में आएगी.

antima
Edited By: Antima Pal
पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन? निर्देशक ने बताई वजह
Courtesy: X

Pankaj Tripathi Ohh My Dog Postponed: पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'ओह माय डॉग' 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से महज चार दिन पहले फिल्म को टाल दिया गया है. अब यह फिल्म 7 अगस्त को थिएटर्स में आएगी. फिल्म के डायरेक्टर अमित राय ने इस फैसले की वजह साफ बताई है.

'ओह माय डॉग' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन? 

अमित राय ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह फैसला बहुत ही प्रैक्टिकल था. उन्होंने बताया कि इस समय थिएटर्स में बड़ी-बड़ी फिल्मों का कब्जा है. 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' जैसी फिल्में पहले से ही काफी स्क्रीन्स ले चुकी हैं. इसके अलावा 30 जुलाई को रिलीज हो रही 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भी दर्शकों को थिएटर्स की तरफ खींचेगी. ऐसे में 'ओह माय डॉग' जैसी फैमिली फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन्स नहीं मिल पाती. 

निर्देशक ने बताई वजह

डायरेक्टर ने साफ किया कि फिल्म की क्वालिटी या कंटेंट को लेकर कोई समस्या नहीं है. यह सिर्फ स्क्रीन उपलब्धता की वजह से लिया गया फैसला है. अमित राय का कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए सही समय पर रिलीज करना जरूरी है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया.

'ओह माय डॉग' एक दिलचस्प फैमिली स्टोरी है जिसमें कुत्तों की भरपूर भूमिका है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ माही राय, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलख्याना बरुआह, विजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं. खास बात यह है कि फिल्म में दो कुत्ते ऑस्कर और ब्रूनो भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा 250 से ज्यादा रियल डॉग्स को फिल्म में दिखाया गया है.

पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक हल्का-फुल्का, मनोरंजक और इमोशनल सफर कराने वाले हैं. फिल्म की कहानी इंसान और कुत्तों के रिश्ते पर आधारित है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी. ऐसे में फैमिली ऑडियंस को इस फिल्म का इंतजार है. फिल्म को टालने का फैसला शुरू में थोड़ा निराशाजनक लगा, लेकिन डायरेक्टर का मानना है कि 7 अगस्त को रिलीज होने पर फिल्म को बेहतर स्क्रीन और ज्यादा समय मिलेगा. इससे दर्शक फिल्म का पूरा मजा ले पाएंगे.