menu-icon
India Daily

करण जौहर ने खोला बड़ा राज! The Traitors India Season 2 के पहले दो कंटेस्टेंट्स आए सामने; रिलीज डेट भी हुई कन्फर्म

The Traitors India Season 2 का नया प्रोमो सामने आ गया है. करण जौहर ने मुनव्वर फारुकी और मल्लिका शेरावत को पहले दो कंटेस्टेंट्स के रूप में इंट्रोड्यूस किया. जानिए शो की रिलीज डेट और इस बार क्या होगा खास.

babli
Edited By: Babli Rautela
करण जौहर ने खोला बड़ा राज! The Traitors India Season 2 के पहले दो कंटेस्टेंट्स आए सामने; रिलीज डेट भी हुई कन्फर्म
Courtesy: Social Media

करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो The Traitors India अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद अब मेकर्स ने नए सीजन का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है. इस प्रोमो के साथ ही शो के पहले दो कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. मुनव्वर फारुकी और मल्लिका शेरावत आधिकारिक तौर पर The Traitors India Season 2 का हिस्सा बनने जा रहे हैं. शो का नया सीजन पहले से ज्यादा रोमांच, रणनीति और धोखे से भरपूर होने वाला है. मेकर्स का दावा है कि इस बार दर्शकों को पहले से भी ज्यादा बड़ा गेम देखने को मिलेगा.

करण जौहर फिर संभालेंगे होस्ट की कमान

पहले सीजन की तरह इस बार भी करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. The Traitors India का पहला सीजन Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हुआ था, जहां उर्फी जावेद और प्रोफेशनल पोकर प्लेयर निकिता लूथर ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी अपने नाम की थी. दूसरे सीजन की शूटिंग इसी साल मार्च में राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर में पूरी की गई थी. तभी से फैंस कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट का इंतजार कर रहे थे.

मुनव्वर फारुकी-मल्लिका शेरावत की हुई एंट्री

27 जुलाई को रिलीज हुए नए प्रोमो में करण जौहर ने सबसे पहले मुनव्वर फारुकी को इंट्रोड्यूस किया. उन्होंने मुनव्वर को "नागपाड़ा से आए रियलिटी टीवी के किंग" बताते हुए उनका स्वागत किया. इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की एंट्री दिखाई गई. करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मल्लिका फिल्म 'मर्डर' के लिए जानी जाती हैं, लेकिन क्या वह इस गेम में भी "मर्डर" करेंगी? इस लाइन के जरिए उन्होंने शो के सस्पेंस और गेमप्ले की झलक दिखाई. प्रोमो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

मेकर्स ने फिलहाल केवल दो नामों की घोषणा की है. आने वाले दिनों में बाकी कंटेस्टेंट्स का भी खुलासा किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे. सभी खिलाड़ी भरोसे, धोखे, रणनीति और माइंड गेम पर आधारित इस अनोखे फॉर्मेट में एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करेंगे.

कब और कहां देखें The Traitors India Season 2?

The Traitors India Season 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को होगा. शो के नए एपिसोड हर गुरुवार स्ट्रीम किए जाएंगे. पहले सीजन में उर्फी जावेद, निकिता लूथर, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, रफ्तार, जैस्मीन भसीन, जन्नत जुबैर, आशीष विद्यार्थी, अंशुला कपूर, अपूर्वा मुखीजा, एल्नाज़ नोरोजी, हर्ष गुजराल, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे समेत कई चर्चित चेहरे नजर आए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरा सीजन पहले सीजन की लोकप्रियता को पीछे छोड़ पाता है या नहीं.