Anurag Dobhal Accused Ritika Chauhan: यूट्यूब पर धमाल मचाने वाले UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी में तूफान आ गया है. अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने गर्भावस्था के दौरान उनकी बेवफाई की. अनुराग ने इन आरोपों को लेकर यूट्यूब पर वीडियो जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने सबूत के तौर पर वीडियो, स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग भी शेयर की हैं.
अनुराग का कहना है कि रितिका ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ धोखा किया. उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद रितिका ने किसी पुरुष से मिलने से इनकार किया था, लेकिन अब सबूत सामने आने के बाद सच्चाई खुल गई. अनुराग ने एक व्यक्ति अभिषेक का नाम लिया, जिसे वे रितिका का कथित प्रेमी बताते हैं.
UK07 Rider (Anurag Dobhal) shared all the proofs of his wife Ritika Cheating on him.
This guy went against his whole family for her.
Everyone will ignore the issue because it's happened with a man pic.twitter.com/HLMWbVwGpG
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) July 27, 2026
वीडियो में अनुराग भावुक नजर आए. उन्होंने लिखा- 'मेरी एक ही गलती थी कि मैं इन लोगों से प्यार करता था.' उन्होंने बताया कि बच्चे के लिए उन्होंने सब कुछ माफ करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति उनके हाथ से निकल गई. उनका बेटा अनुरित फिलहाल पत्नी के पास है. अनुराग का आरोप है कि रितिका के परिवार ने उन्हें बेटे से मिलने नहीं दिया और भारी गुजारा भत्ता की मांग की है.
इस विवाद से पहले मार्च महीने में अनुराग सुर्खियों में आए थे. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार दुर्घटना हो गई थी, जिसमें उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था. उस घटना के बाद से उनका पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में रहा. अब नए आरोपों ने विवाद को और भड़का दिया है.
अनुराग ने दावा किया कि उन्होंने परिवार को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके साथ वित्तीय, कानूनी और मानसिक रूप से उत्पीड़न किया गया. उन्होंने कहा कि वे सब कुछ छुपाते रहे, क्योंकि उन्हें बच्चे की चिंता थी.
अनुराग के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फैंस दो हिस्सों में बंट गई हैं. कुछ लोग उनका साथ दे रहे हैं तो कुछ रितिका के पक्ष में बोल रहे हैं. दोनों पक्षों से अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है.