menu-icon
India Daily
share--v1

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को अपनों ने लगाया बट्टा: 10 साल में 12 पूर्व सीएम समेत 50 कद्दावर नेताओं ने छोड़ा हाथ

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर से भगदड़ मच गई है. नेता अपना नफा- नुकसान देखकर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. आज हम आपको ऐसे बड़े चेहरों के बारे में बता रहे हैं.

auth-image
Pankaj Soni
 Former congress CM,  Congress, Lok Sabha Elections 2024, कांग्रेस, 12 पूर्व सीएम,

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले एक बार फिर से कांग्रेस में भगदड़ मच गई है. आचार्य प्रमोद कृष्णम, गौरव वल्लभ और विजेंदर सिंह ने हाल ही में कांग्रेस का हाथ थोड़ दिया. कांग्रेस को छोड़ने वाले सभी नेताओं ने इससे डूबता हुआ जहाज बताया. वहीं दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस छोड़ने वाले अधिकतर नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह आम जनता से अगर पूछें तो उसी भी पता है कि अपने फायदे के लिए नेता ऐसा कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को छोड़ने वाले नेताओं की लंबी लिस्ट है, लेकिन आज हम आपको 10 साल में पार्टी छोड़ने वाले बड़े चेहरों के बारे में बता रहे हैं. 

अगर आंकड़ों को देखें तो 2014 से 12 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 50 से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस को छोड़ चुके हैं. सभी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ने के पीछे की वजह नेतृत्व और पार्टी की कार्यप्रणाली में कमियां बताई है. नेताओं के छिटकने का असर चुनाव परिणाम पर साफ दिखाई दे रहा है. 10 सालों में पार्टी लोकसभा और विधानसभा समेत कुल 51 चुनाव हार चुकी है.

लोकसभा चुनाव से पहले इन नेताओं ने छोड़ा साथ

मिलिंद देवड़ा, गीता कोड़ा, बाबा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, अंबरीश डेर, जगत बहादुर अन्नू, चांदमल जैन, बसवराज पाटील, नारण राठवा, विजेंदर सिंह, संजय निरूपम और गौरव वल्लभ.

पार्टी के इन बड़े नेताओं ने छोड़ा हाथ

कांग्रेस के जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पार्टी छोड़ी है उनमें हिमंत बिस्व सरमा, चौधरी बीरेंदर सिंह, रंजीत देशमुख, जीके वासन, जयंती नटराजन, रीता बहुगुणा जोशी, एन बीरेन सिंह, शंकर सिंह वाघेला, टी. वडक्कन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव, प्रियंका चतुर्वेदी, पीसी चाको, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, ललितेश त्रिपाठी, पंकज मलिक, हरेन्द्र मलिक, इमरान मसूद, अदिति सिंह, सुप्रिया एरन, आरपीएन सिंह, अश्विनी कुमार, रिपुन बोरा, हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़, कपिल सिब्बल, कुलदीप  बिश्नोई, जयवीर  शेरगिल, अनिल एंटनी, सीआर केसवन.

2014 से कांग्रेस छोड़ने वाले 12 पूर्व मुख्यमंत्री

 Former congress CM,  Congress, Lok Sabha Elections 2024, कांग्रेस, 12 पूर्व सीएम,
2014 से कांग्रेस छोड़ने वाले 12 पूर्व मुख्यमंत्री.

बीते 10 साल में इन चुनावों में कांग्रेस को मिली हार

लोकसभा चुनाव : 2014, 2019
हिमाचल विधानसभा चुनाव : 2017
मध्यप्रदेश विस चुनाव : 2013,2023
उत्तराखंड विस चुनाव : 2017, 2022
उत्तर प्रदेश विस चुनाव : 2017, 2022
राजस्थान विस चुनाव : 2013, 2023
गुजरात विस चुनाव : 2017, 2022
छत्तीसगढ़ विस चुनाव : 2013, 2023
बिहार विस चुनाव : 2015, 2020
झारखंड विस चुनाव : 2014
सिक्किम विस चुनाव : 2014, 2019
असम विस चुनाव : 2016, 2021
अरुणाचल प्रदेश विस चुनाव : 2019
नगालैंड विस चुनाव : 2013, 2018, 2023
मणिपुर विधानसभा चुनाव : 2022
मिजोरम विस चुनाव : 2018
त्रिपुरा विस चुनाव : 2013, 2018, 2023
मेघालय विस चुनाव : 2023
बंगाल विस चुनाव : 2016, 2021
महाराष्ट्र विस चुनाव : 2014, 2019
उड़ीसा विस चुनाव : 2014, 2019
गोवा विस चुनाव : 2017, 2022
कर्नाटक विस चुनाव : 2018
तेलंगाना विस चुनाव : 2018
आंध्र प्रदेश विस चुनाव : 2014, 2019
तमिलनाडु विस चुनाव : 2016, 2021
केरल विस चुनाव : 2016, 2021
पंजाब विस चुनाव : 2022
हरियाणा विस चुनाव : 2014, 2019.