नई दिल्ली: दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई. यह राष्ट्रीय राजधानी में उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की कीमतों में एक और बढ़ोतरी है. CNG की कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी.
गौरतलब है कि CNG की कीमतों में पिछली बार शनिवार 23 मई को बदलाव किया गया था, जब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGL ने कथित तौर पर कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी की थी. पिछले 10 दिनों में CNG की कीमतें बार-बार बढ़ाई गई हैं क्योंकि शहर के गैस वितरक ईरान युद्ध के कारण बढ़ते नुकसान से जूझ रहे हैं. इस युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित कर दिया है.
#WATCH | CNG prices increase by Rs 2 per kg, to Rs 83.09 per kg in Delhi, with effect from today, 26th May. Visuals from a fuel pump in Chanakyapuri pic.twitter.com/1WLPCKA57p
— ANI (@ANI) May 26, 2026
पिछली बार कीमतों में बदलाव के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमतें बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थीं. मुंबई में भी इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई, जहां अब CNG की कीमत 84 रुपये प्रति किलोग्राम है.
17 मई को CNG की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी. एक सप्ताह से भी कम समय में कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी थी. देश की सबसे बड़ी शहर गैस कंपनी, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में CNG की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम है.
यह मूल्य वृद्धि गुरुवार को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के कुछ ही दिनों बाद हुई है. हालांकि घरों की रसोई में पाइप के जरिए पहुंचने वाली गैस जिसे 'पाइप्ड नेचुरल गैस' कहा जाता है. उसकी कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं. IGL ने कहा, 'CNG की खुदरा बिक्री कीमत में 17.05.2026 को सुबह 6 बजे से IGL के सभी भौगोलिक क्षेत्रों (GAs) में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है.'
कंपनी ने कहा, 'CNG की खुदरा कीमतों में यह बदलाव केवल इनपुट गैस की लागत में बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के तेजी से कमजोर होने के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए किया गया है.' हालिया बदलाव के बाद भी मौजूदा कीमतों के स्तर पर दूसरे ईंधनों से चलने वाले वाहनों की तुलना में CNG चलाने की लागत में लगभग आधे तक की बचत देगी.