menu-icon
India Daily

आज सावन शिवरात्रि पर ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा, जानें जलाभिषेक का सबसे शुभ मुहूर्त

सावन शिवरात्रि का दिन भक्ति और श्रद्धा से भरा होता है. साधारण तरीके से भी पूजा करने से मन को शांति मिलती है. भगवान शिव भोले हैं, सच्ची श्रद्धा ही सबसे बड़ी पूजा है. आज के दिन घर पर या मंदिर जाकर जल चढ़ाएं और भोलेनाथ का आशीर्वाद लें.

Shilpa Shrivastava
आज सावन शिवरात्रि पर ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा, जानें जलाभिषेक का सबसे शुभ मुहूर्त
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: आज सावन की शिवरात्रि है. सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली इस शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहते हैं. हिंदू धर्म में इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का बहुत महत्व है. लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और व्रत रखते हैं. माना जाता है कि इस दिन की पूजा से मन की मुरादें पूरी होती हैं. सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है. लेकिन सावन शिवरात्रि का दिन खास माना जाता है. 

पूरे देश में शिव भक्त और कांवड़िये इस दिन को त्योहार की तरह मनाते हैं. बड़े-बड़े शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए भारी भीड़ लगती है. यहां जानें जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त, इन समयों में जल चढ़ाने से पूजा का फल ज्यादा मिलता है, ऐसी मान्यता है.

जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त:

सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व:

साल में मुख्य रूप से दो शिवरात्रियां होती हैं. एक महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने में और दूसरी सावन शिवरात्रि. सावन में कांवड़ यात्रा का खास महत्व है. कांवड़िये गंगा जैसी पवित्र नदियों से जल लाते हैं और सावन शिवरात्रि के दिन ही शिवलिंग पर चढ़ाकर अपनी यात्रा पूरी करते हैं.

पौराणिक कथा के अनुसार सावन महीने में समुद्र मंथन हुआ था. उसमें निकले जहर को भगवान शिव ने दुनिया की रक्षा के लिए अपने गले में रख लिया था. जहर की जलन शांत करने के लिए देवी-देवताओं ने उन पर जल अर्पित किया था. इसी वजह से सावन में जल चढ़ाने की परंपरा है.

पूजा कैसे करें:

  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. भगवान शिव का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें.

  • शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और चावल चढ़ाएं.  

  • इस दिन चार प्रहर की पूजा का विधान है. ॐ नमः शिवाय मंत्र का लगातार जाप करें.

  • मान्यता है कि बिना किसी लालच के व्रत और पूजा करने से अविवाहितों को अच्छा जीवनसाथी मिलता है.

  • वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

कुछ आसान उपाय:

  • ऐसा कहा जाता है कि मनोकामना पूरी करने और जल्दी शादी के लिए शिवलिंग पर केसर मिला जल चढ़ाएं. 21 बेलपत्रों पर चंदन से राम लिखकर अर्पित करें.  

  • पैसे की तंगी दूर करने के लिए शाम को देसी घी का दीपक जलाएं. ॐ नमः शिवाय या श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का 108 बार जाप करें. जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं.  

  • बीमारियों से राहत के लिए जल में थोड़ा कच्चा दूध और दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें. महामृत्युंजय मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें.