menu-icon
India Daily

आज इन 4 राशियों का मंगल रहेगा दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज यानी 2 जून 2026 को ग्रहों की चाल बता रही है कि कई राशियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. दिन की शुरुआत करने से पहले पढ़ें राशिफल.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज इन 4 राशियों का मंगल रहेगा दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

ग्रहों की चाल बताती है कि आपका दिन कैसा रहने वाला है. आज मंगल मेष राशि में विराजमान है, वहीं गुरु मिथुन राशि में स्थित है. जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरूरत है, वहीं कुछ राशियों के लिए लंबे समय से चली आ रही समस्या खत्म होगी. दिन की शुरुआत करने से पहले आप यहां अपना राशिफल  पढ़ सकते हैं. 

मेष राशि

आज आपके स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. कई दिनों से चली आ रही परेशानी खत्म होगी. आज आपकी किस्मत आपके साथ है, अगर आप निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो आज कर सकते हैं. हालांकि आज का दिन काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाला है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज संभल कर चलने की जरूरत है. आज परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी, चोट-चपेट लगने के भी संकेत नजर आ रहे हैं. प्रेम संबंधों में पहले से सुधार होंगा. वहीं परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपका लाइफ पार्टनर पूरा सपोर्ट करेगा. नौकरी और करियर में भी आपके लिए तरक्की के दरवाजे खुलेंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. काल्पनिक भय या छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम रह सकता है. करियर अच्छा चल रहा है. अपने खर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है. 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज अपने पार्टनर का ख्याल रखें. आपस में बहस करने से बचें. आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें. छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं. करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार संभव है. जीवनसाथी के साथ हल्का मतभेद हो सकता है, लेकिन जल्द सुलझ जाएगा. व्यापार और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी. भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. लेकिन अपने गुस्सा पर कंट्रोल रखें. छात्रों को भी सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको अपनी जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि कुछ पुराने लोगों से आपका रिश्ता टूट सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

धनु राशि

धनु राशि वालों में आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और स्वास्थ्य में भी सुधार दिखेगा. पार्टनर के साथ भी अच्चा समय बिताने का मौका मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. निवेश के लिए अभी का समय काफी अच्छा है.

मकर राशि

मकर राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, जिसकी वजह से थोड़ी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है. निवेश के लिए अभी सही समय नहीं है. प्रेम में अनबन की स्थिति है. नए प्रेम का योग जल्द बनेगा, लेकिन अभी नहीं. व्यापार ठीक चल रहा है. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी. अगर आप अपने पार्टनर की तलाश में हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज सफलता का दिन है. कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिलेगी. हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. कोई भी बड़ा फैसला आज के दिन न लें, नहीं तो बाद में मुश्किलें हो सकती हैं.