menu-icon
India Daily

'दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा...' बाइक पर अपने बच्चे के साथ महिला करती दिखीं फूड डिलीवरी, Video में छलका मां का दर्द!

Trending Videos: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मां अपने बेटे के साथ फूड डिलीवरी करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस देखकर महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं.

princy
Edited By: Princy Sharma
'दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा...' बाइक पर अपने बच्चे के साथ महिला करती दिखीं फूड डिलीवरी, Video में छलका मां का दर्द!
Courtesy: Instagram

Mom Delivering Food With Kid: ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं है, जो अपने बच्चे के लिए खुशी-खुशी सब कुछ त्याग दे. शायद इसीलिए मां का दर्जा भगवान से भी ऊंचा माना जाता है. एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है, चाहे कैसे भी हालात हों. मां और उनके बच्चे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसमे देखकर लोग इमोशनल हो जाते हैं. एक बार फिर मां और बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक मां अपनी नौकरी के साथ-साथ अपने बच्चे का भी ख्याल रख रही है. वीडियो में एक महिला अपने बेटे के साथ जोमैटो में काम करके घर-घर खाना पहुंचाती नजर आ रही है. वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है, जिसे देखने के बाद नेटिजंस ने महिला की तारीफ की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishvid)

महिला ने कही ये बात

इस वायरल वीडियो में महिला एक influencer को अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बताती है. शख्स से महिला कहती है, 'मैं एक hotel managemnet की छात्र हूं. अपनी शादी के बाद, मुझे ऐसी नौकरी ढूंढने में संघर्ष करना पड़ा जिससे मैं अपने बेटे की देखभाल कर सकूं. फिर मैंने सोचा, मेरे पास एक बाइक है और मैं अपने बेटे को काम पर अपने साथ ले जा सकती हूं, इसलिए मैंने यह काम चुना.'

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vishvid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब व्यूज और लाइक्स मिल रहे हैं. वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं. 

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो देखने वाले एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया में सबसे बड़ी योद्धा एक मां होती है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं अपने बेटे के बिना काम पर नहीं जाऊंगा, ऐसा सिर्फ एक मां ही कह सकती है.' तीसरे यूजर ने लिखा, ''आपको सलाम.'' एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, 'कृपया उसे हेलमेट दें और बच्चे के लिए भी.'