menu-icon
India Daily

वायरल होने के चक्कर में कर दिया कांड! इन्फ्लुएंसर ने बाइक को पेट्रोल से नहलाया, फिर हुआ ये; Video

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बार-बार पेट्रोल पंप का नोजल लेकर अपनी बाइक पर पेट्रोल डाल रहा है. जैसे कोई गाड़ी धो रहा हो, वैसे ही वह बाइक को पेट्रोल से नहला रहा है. पेट्रोल एक बेहद ज्वलनशील पदार्थ होता है. पंप पर छोटी सी चिंगारी, सिगरेट का कश या कोई छोटा शॉर्ट सर्किट भी बड़ा हादसा कर सकता है.

antima
Edited By: Antima Pal
वायरल होने के चक्कर में कर दिया कांड! इन्फ्लुएंसर ने बाइक को पेट्रोल से नहलाया, फिर हुआ ये; Video
Courtesy: x

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और गुस्से में हैं. एक युवक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक को पेट्रोल से धोते नजर आ रहा है. रील बनाने के चक्कर में उसने ऐसी खतरनाक हरकत कर दी, जो न सिर्फ पैसे की बर्बादी है बल्कि जानलेवा भी हो सकती है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बार-बार पेट्रोल पंप का नोजल लेकर अपनी बाइक पर पेट्रोल डाल रहा है. जैसे कोई गाड़ी धो रहा हो, वैसे ही वह बाइक को पेट्रोल से नहला रहा है. पेट्रोल एक बेहद ज्वलनशील पदार्थ होता है. पंप पर छोटी सी चिंगारी, सिगरेट का कश या कोई छोटा शॉर्ट सर्किट भी बड़ा हादसा कर सकता है. फिर भी इस युवक ने बिना किसी डर के यह स्टंट कर दिखाया. लोगों की नाराजगी साफ दिख रही है. 

सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं- 'अरे कोई पुलिस को बुलाओ', 'यह पागलपन है', 'रील के लिए जान जोखिम में डालना क्या जरूरी है?' कई लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत न सिर्फ संसाधनों की बर्बादी है बल्कि दूसरों को भी गलत रास्ता दिखाती है. अगर कोई बच्चा या नौजवान इसे देखकर वैसा ही कर बैठा तो क्या होगा? यह युवक खुद को बाइक लवर और स्टंट करने वाला इन्फ्लुएंसर बताता है. 

उसके अकाउंट पर पहले भी कई स्टंट वाले वीडियो हैं. लेकिन इस खास वीडियो में बाइक की नंबर प्लेट नहीं दिख रही है और लोकेशन भी छिपाई गई है, जिससे उसकी आसानी से पहचान नहीं हो पा रही. पेट्रोल पंप पर ऐसे काम बिल्कुल वर्जित हैं. यहां धूम्रपान करना, फोन इस्तेमाल करना या कोई भी जोखिम भरा काम करना मना होता है. पेट्रोलियम नियमों के मुताबिक पंप परिसर में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जरूरी है. ऐसी लापरवाही न सिर्फ खुद को बल्कि आसपास के लोगों को भी खतरे में डालती है. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.