YesMadam reply on viral post : दिल्ली-एनसीआर स्थित होम सैलून की सर्विस देने वाली कंपनी YesMadam ने मंगलवार को कर्मचारियों के निकालने वाली खबरों पर सफाई दी है. कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों को "काम के तनाव" के कारण नौकरी से नहीं निकाला गया है, जैसा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ईमेल में दावा किया गया था. इसके साथ ही, YesMadam ने इस पूरे मामले को एक "प्लान" और "जन जागरूकता अभियान" का हिस्सा बताया.
YesMadam ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा, "हमने किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला. यह हमारा एक योजनाबद्ध प्रयास था, जो workplace stress को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए था."
Important update pic.twitter.com/EHAaZVDJzh
— YesMadam (@_yesmadam) December 10, 2024
कंपनी ने इस तरह के सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर किए गए पोस्ट के लिए माफी भी मांगते हैं. इस पोस्ट की वजह से कई लोगों को गलतफहमी हुई और मानसिक तनाव को लेकर गलत संदेश गया.
कंपनी ने आगे बताया कि कर्मचारियों को तनाव के कारण नौकरी से निकाले जाने की जो खबरें वायरल हुईं, वे बिल्कुल निराधार हैं. वास्तव में, जिन कर्मचारियों ने अपने काम में "तनाव" महसूस किया था, उन्हें नौकरी से नहीं निकाला गया, बल्कि उन्हें "रीसेट करने के लिए ब्रेक" दिया गया.
Imagine you thinking one day 'Wow HR is so concerned about my stress levels. They sent a survey to help me out.' Next moment, you are fired for being highly stressed.
— Shaani Nani (@shaaninani) December 9, 2024
Employees should sue the company. #yesmadam pic.twitter.com/Dik0Nzx51q
सोमवार को YesMadam के HR विभाग द्वारा भेजे गए एक ईमेल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस ईमेल में यह दावा किया गया था कि कंपनी ने उन कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिन्होंने एक सर्वे में यह बताया था कि वे अपने काम के दौरान अत्यधिक तनाव महसूस कर रहे थे. इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.