Women In Coffin Got Alive: आपने कई ऐसी घटनाएं सुनी होंगी जब मरने के बाद इंसान जिंदा हो गया हो. हर कई इस तरह की खबर सुनकर हैरान हो जाता है. फिलहाल इससे जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. जहां एक महिला अपने कफन में से वापस जिंदा होती हुई नजर आई. यह वीडियो देखकर लाखों लोग हैरान रह गए, क्योंकि महिला की आंखें अचानक खुल गईं, जिससे ऐसा लगने लगा जैसे वह मरने के बाद फिर से जीवित हो गई.
इस वायरल वीडियो में महिला का शव कफन में पड़ा हुआ था और अचानक उसकी आंखें खुल गईं, जिससे ऐसा दृश्य पैदा हुआ कि जैसे वह चमत्कारी तरीके से जिंदा हो गई हो. कई लोग इसे 'Lazarus Effects' मानने लगे, जो कि एक दुर्लभ चिकित्सा घटना है, जिसमें व्यक्ति को मृत घोषित करने के बाद वह अचानक जीवित हो जाता है. वहीं, कुछ ने इसे शरीर की मांसपेशियों के ढीला होने के कारण आंखों का खुलना बताया है.
A video of a woman seemingly coming back from the dead is going viral.
But here is the truth. 🧵 pic.twitter.com/L860jTS5S0— DramaAlert (@DramaAlert) December 8, 2024Also Read
लेकिन फिर कुछ समय बाद, एक बैकस्टेज वीडियो सामने आया, जिसमें यह खुलासा हुआ कि यह पूरी घटना झूठी थी. महिला मरने के बाद जीवित नहीं हुई थी, बल्कि यह सब एक प्लान के तहत किया गया था. उसकी आंखों का खुलना केवल एक एक्टिंग का हिस्सा था, जिसे इस चमत्कारी नजारे को बनाने के लिए डिजाइन किया गया था.
इसका खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो की कड़ी आलोचना की. कई लोगों ने यह कहा कि 'कुछ वायरल हो जाने का मतलब यह नहीं कि वह सच है'. इसके साथ यूजर्स ने ऑनलाइन फैलने वाली गलत जानकारी को लेकर भी बात की.