नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है. अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपने पीठ पर भारी बोझ उठाए सीढ़ियों से चढता नजर आ रहा है.
डिलवरी बॉय के इस मेहनत को देख कई लोगों का दिल पिघल गया. वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने नियम का बहना देकर इसे सही बता दिया. मिल रही जानकारी के मुताबिक सोसाइटी ने व्यक्ति को लिफ्ट इस्तेमाल करने से मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें सीढ़ियों का का इस्तेमाल करना पड़ा.य
सोशल मीडिया पर इस वीडियो एक अभिषेक नाम के यूजर ने साझा किया. इस वीडियो के कैप्शन में उसने बताया कि लिफ्ट के इस्तेमाल करने से मना करने के बाद डिलवरी वाले को भारी सामान लेकर छठी मंजिल पर चढ़ना पड़ा. हालांकि उनके इस वीडियो के शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स दो गुट में बंट गए. पहले गुट के व्यक्तियों ने डिलवरी करने वाले वर्कर के प्रति सहानभूति दिखाते हुए इसे गलत बताया. वहीं कुछ लोगों ने नियम के मुताबिक इसका समर्थन भी किया.
Packers and movers not allowed to use lift by society members, ad delivery guy had to use stairs to bring heavy stuff to 6th floor. pic.twitter.com/ILAOaGNS6Q
— AbhishekkkK (@Abhishekkkk10) January 30, 2026Also Read
एक यूजर ने लिखा कि भारत में मजदूरी सस्ती है इसलिए उन्हें सम्मान नहीं दिया जाता है. वहीं दूसरे ने लिखा कि मुझे इसी नियम से चिढ़ है. साधन के होते हुए भी इसका इस्तेमाल ना करने देना किसी भी तरह से सही नहीं है. अगर ये लोग लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करने देते हैं तो उनपर शिकायत दर्ज होने चाहिए. हालंकि एक यूजर ने इसे सामान्य बताते हुए कहा कि कुछ नियम सभी के लिए होते हैं और उसका पालन सबको करना पड़ता है. उसने कहा कि अगर किसी भी नियम को तोड़ा जाता है तो उसका खामियाजा ना केवल उस व्यक्ति को उठाना पड़ता बल्कि उसके साथ अन्य कई लोगों को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि सभी लोग अपना काम कर रहे हैं, कुछ लोगों के लिए कुर्सी पर बैठना कठिन है तो कुछ लोगों के लिए चलना. लेकिन जिंदगी के इस जंग को जीतने के लिए हर रोज लड़ाई लड़नी पड़ती है.