Viral News: एक महिला लोन लेने के लिए बैंक में मरे हुए शख्स को लेकर पहुंची. मृत व्यक्ति को उसने व्हीलचेयर पर बिठा रखा था. ये मामला ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनिरियो की है. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
महिला मरे हुए शख्स से हाथ में पेन देकर कागज पर साइन कराने की भी कोशिश करती है. जब बैंककर्मी को शक होता है तो उसने शख्स के बारे में पूछा तो महिला उसे अपने रिश्तेदार बताती है. वे कहती है ये काफी दिनों से बीमार हैं. महिला शख्स के नाम पर 3,400 डॉलर का लोन लेने बैंक पहुंची थी. लेकिन बैंक स्टाफ को उसपर शक हो जाता है और सारा मामला सामने आ जाता है.
इसका वीडियो है. महिला मरे हुए शख्स का हाथ पकड़कर उससे साइन कराने की कोशिश करती है. लेकिन उसका हाथ उसके हाथ से छूट जाता है. फिर वह उसके सिर को बार-बार उठने की कोशिश करती है, लेकिन उसका सिर नीचे लुढक जाता है. बैंक स्टाफ को शक होता और पुलिस का खबर दिया जाता है. पुलिस बैंक आती है और महिला को गिरफ्तार कर ले जाती है.
बैंक पहुंची मेडिकल टीम ने भी पुष्टि कर दी कि शख्स की मौत हो चुकी है. महिला की पहचान एरिका डी सोजा के रुप में हुई है. वहीं मरे हुए शख्स की पहचान पॉलो ब्रागा के तौर पर हुई. वह एक पेंशनर था. महिला उसकी भतीजी है और उसके साथ रहती थी. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.