Meerut Viral Kiss Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक बुर्का पहनी महिला के साथ खुलेआम सड़क पर छेड़खानी की गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना मेरठ के किस इलाके की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक बुर्का पहने महिला एक छोटे बच्चे के साथ सड़क पर पैदल चल रही थी. तभी एक बाइक सवार युवक सामने से आया और महिला के पास से गुजरते हुए उसे जबरन KISS कर फरार हो गया. महिला ने विरोध भी जताया, लेकिन मनचला तेजी से अपनी बाइक लेकर भाग निकला.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मनचला युवक गली से गुजर रही महिला को Kiss करके भाग गया !!
इसके जवाब में महिला ने गालियों की धुआंधार पारी खेली है, कृपया EP लगाकर सुनें। pic.twitter.com/mKvkQtf2z3— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 26, 2025Also Read
- Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद में बदमाशों का तांडव, हिस्ट्रीशीटर को बचाने के लिए सिपाही की गोली मारकर हत्या
- इतना पसंद आया भारत का दूध कि अमेरिका छोड़ दिल्ली में बस गई महिला, वीडियो शेयर कर बताया दोनों देशों के दूध में अंतर
- 'वो मैं नहीं हूं', महिला के वायरल लिंक्डइन पोस्ट पर DBS बैंक के पूर्व सीईओ पियूष गुप्ता का आया रिएक्शन, फिर सामने आई पूरी कहानी
घटना के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है. लोग इस वीडियो को शेयर कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश में अब महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित नहीं मान सकतीं.' वहीं, दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, 'योगी सरकार को अब ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए.'
घटना को लेकर कई लोगों की प्रतिक्रिया बेहद तीखी है. कुछ यूजर्स ने लिखा, 'ऐसे दरिंदों को तुरंत पकड़कर उनका एनकाउंटर कर देना चाहिए.' वहीं, कुछ का कहना है कि जब तक दोषियों को सख्त सज़ा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसे मामले रुकने वाले नहीं हैं.