menu-icon
India Daily

मॉर्निंग वॉक पर गई थी महिला, कैब ड्राइवर ने पकड़ा, की रेप की कोशिश, CCTV फुटेज वायरल

कथनूर में एक महिला के साथ कैब ड्राइवर ने बदसलूकी की है. महिला मॉर्निंग वाक पर गई थी, तभी उसे निसाना बनाया गया है. पुलिस ने एक ड्राइव को इस केस में गिरफ्तारकिया है. पुलिस ने महिला को एक सीसीटीवी फुटेज से ढूंढ निकाला और उससे कहा कि ड्राइवर के खिलाफ शिकायत करो. क्या है ये पूरा केस, आइए समझते हैं.

India Daily Live
मॉर्निंग वॉक पर गई थी महिला, कैब ड्राइवर ने पकड़ा, की रेप की कोशिश, CCTV फुटेज वायरल
Courtesy: Social Media

कर्नाटक की जिस टेक सिटी में दुनियाभर से आकर लोग रहते हैं, वहीं एक महिला के साथ ऐसी बदसलूकी हुई है, जिसे सुनकर भी आप सिहर जाएंगे. महिला सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई थी, जब उसके साथ कोथनूर के पास दक्षिणी बेंगलुरु में एक शख्स ने रेप की कोशिश की की है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. 

पुलिस ने भी वायरल सीसीटीवी फुटेज देखा को महिला को ढूंढ निकाला. कोनाकुंटे पुलिस ने महिला से बातचीत की और कहा कि आरोपी के खिलाफ तत्काल शिकायत दर्ज कराएं. कोथनूर दिने में रहने वाले सुरेश नाम के शख्स ने महिला से छेड़छाड़ की है. पुलिस ने सोमवार दोपहर में ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

डीसीपी (साउथ) लोकेश भरंप्पा जगलसार ने कहा कि आरोपी एक कैब ड्राइवर है, जो कॉर्पोरेट कर्मचारियों को आने-ले जाने का काम करता है. उसने देखा कि एक महिला अकेले जा रही है तो उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस यह जांच करने की कोशिश कर रही है कि कहीं अपराधी का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है. 

मॉर्निंग वॉक पर गई थी महिला, वहीं हुई छेड़छाड़

पुलिस के मुताबिक यह वारदात कृष्णानगर में हुई है. महिला, अपने एक पड़ोसी का इंतजार कर रही थी. दोनों मॉर्निंग वाक पर जाने वाले थे. जब वह अपने बाल बांध रही थी, सुरेश वहां आया और उससे बातचीत की कोशिश करने लगा. उसने उसे नजरअंदाज किया. उसने अचानक महिला को पीछे से पकड़ लिया. महिला इस रुख की वजह से अचानक कुछ समझ ही नहीं पाई. उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश की. महिला ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया.

पीछे से पकड़ा, दबाया गला फिर हुआ फरार

ड्राइवर ने महिला का मुंह दबा दिया और दूसरे हाथ से उसका यौन उत्पीड़न करती रही. महिला किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब हुई और दौड़कर जान बचाई. जैसे ही उसे मौका मिला, वह भाग खड़ी हुई. ड्राइवर उसे दौडाने लगा. ड्राइवर ने उसे फिर पकड़ लिया और फिर महिला का मुंह दबाने लगा. महिला ने तेज आवाज में शोर मचाया. महिला लड़खड़ाई और सड़क पर गिर पड़ी. तभी ड्राइवर भाग गया. 

40 सेकेंड तक हैवानियत झेलती रही महिला

पुलिस ने बताया है कि करीब 40 सेकेंड तक शख्स हैवानियत करता रहा. वारदात के बाद महिला पुलिस तक नहीं पहुंची. उसके एक रिश्तेदार ने पुलिस से शिकायत की. उमेश और उसके साथियों ने महिला से शिकायत दर्ज कराने को कहा लेकिन उसने नहीं कराई.

महिला में FIR तक कराने की नहीं हुई हिम्मत

महिला के दोस्तों और रिश्तेदारों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. महिला ने रविवार रात को एफआईआर दर्ज कराई. महिला स्तब्ध थी. पुलिस ने एफआईआर के लिए उसके पति से प्रार्थना की. 

पुलिस तलाश रही है CCTV फुटेज

पुलिस ने क्राइम के 10 मीटर रेडियस की सारी सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है. सुरेश को उसके घर से पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 (महिला का शीलभंग), 75 (सेक्सुअल हैरेसमेंट), 78 (महिला का पीछा करना), 79 (महिला की शीलभंग करने की हरकत) और 126 (गलत तरीके से रोकना)  के तहत केस दर्ज किया है.