दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत वहीं एक और स्टूडेंट्स के करेंट लगने की घटना के बाद एक बार यहां से कुछ ऐसी ही खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर हर कोई परेशान है. दरअसल दिल्ली के करोलबाग में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, अचानक एसी पैनल दो लोगों पर गिर गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायल का इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक यह हादसा बीते शनिवार शाम 7 बजे की है. जब पीएस डीबीजी रोड पर एक व्यक्ति पर एसी की आउटडोर यूनिट गिरने की सूचना मिली लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एसी की आउटडोर यूनिट दूसरी मंजिल से स्कूटी सवार दो लड़कों पर गिर गई. घायल लड़कों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां दिल्ली के डोरीवालान निवासी जितेश को मृत घोषित कर दिया गया.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दो युवक जो एक स्कूटी पर सवार है तो वहीं दूसरा खड़ा होकर उससे बात कर जैसे ही बाय बोल स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश करता है तभी ऊपर से एसी की आउटडोर यूनिट उन पर गिर जाती है.
दिल्ली के करोलबाग इलाके में 7 बजे के लगभग एक 18 वर्षीय लड़के के ऊपर अचानक AC गिरने से हुई मौत। वहीं मृतक का दोस्त भी अभी घायल अवस्था में है।इस आधुनिक दुनिया में मौत कब, किधर, कहां से आ जाए किसी को नहीं पता !
— Rajesh Hindustaani (@RajeshHindustai) August 18, 2024
वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
हे प्रभु!🙏#karolbaghnews pic.twitter.com/JR1AAjhCMP
वहीं दूसरे घायल व्यक्ति पटेल नगर निवासी प्रांशु को अस्पताल में इलाज चल रहा है, फिलहाल प्रांशु बयान देने की स्थिति में नहीं है. इस संबंध में एफआईआर संख्या 378/24, धारा 125(ए)/106 बीएनएस, दिनांक 17/08/24, पीएस डीबीजी रोड के तहत मामला दर्ज किया गया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है.