शादी से पहले हर दूल्हा-दुल्हन अपने फोटोशूट को खास और यादगार बनाना चाहता है. इसके लिए कपड़ों से लेकर लोकेशन और फोटोशूट की थीम तक पर खास ध्यान दिया जाता है. लेकिन तुर्की के इस्तांबुल में एक दुल्हन का खूबसूरत फोटोशूट अचानक डराने वाले हादसे में बदल गया. दुल्हन हाथ में बड़े-बड़े गुब्बारों का गुलदस्ता लेकर कैमरे के सामने पोज दे रही थी, तभी तेज हवा के झोंके ने गुब्बारों को खींच लिया.
दरअसल, दुल्हन समुद्र के किनारे अपनी शादी से पहले फोटोशूट करवा रही थी. उसने खूबसूरत लुक के साथ हाथ में हल्के भूरे रंग के बड़े गुब्बारों का गुच्छा पकड़ रखा था. शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल सामान्य था और दुल्हन कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दे रही थी. तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने लगी.
इस्तांबुल में एक दुल्हन का फोटोशूट उस वक्त मजेदार हादसे में बदल गया जब हाथ में पकड़े दर्जनों गुब्बारों ने उसे खींचना शुरू कर दिया। बोस्फोरस किनारे दुल्हन को गुब्बारों ने घसीटा, शूट अधूरा रह गया। #IstanbulBride #BalloonFail #ViralWeddingVideo #BosphorusShoot #IndiaDaily24x7 https://t.co/Ni3XyoCZa9
— India Daily 24x7 (@IndiaDaily_24X7) October 31, 2026
हवा का झोंका इतना तेज था कि गुब्बारों का पूरा गुच्छा तेजी से ऊपर और आगे की तरफ खिंचने लगा. गुब्बारों के साथ दुल्हन भी खिंचने लगी और उसके लिए अपना संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो गया. वह लड़खड़ाने लगी और ऐसा लगने लगा कि तेज हवा उसे जमीन से ऊपर उठा सकती है.
हालात उस समय और ज्यादा डरावने हो गए, जब गुब्बारों का दबाव दुल्हन को समुद्र किनारे बनी दीवार की तरफ खींचने लगा. दुल्हन खुद को संभालने की पूरी कोशिश करती नजर आई. कुछ ही पल में स्थिति ऐसी बन गई कि वहां मौजूद लोगों को बड़े हादसे का डर सताने लगा.
दुल्हन को मुश्किल में देख फोटोग्राफर ने तुरंत समझदारी दिखाई. वह तेजी से आगे बढ़ा और दुल्हन को पकड़ लिया. उसकी मदद से दुल्हन को गिरने या पास की दीवार और इमारत से टकराने से बचा लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में दुल्हन को कोई चोट नहीं आई.
घटना के बाद दुल्हन कुछ देर के लिए संभली और फिर फोटोशूट पूरा किया. इस पूरे वाकये का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. वीडियो में साफ नजर आता है कि कैसे खूबसूरत फोटोशूट के दौरान गुब्बारे अचानक दुल्हन के लिए मुसीबत बन गए.
जिस फोटोशूट को दुल्हन अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में शामिल करना चाहती थी, वह कुछ सेकंड के लिए डरावने अनुभव में बदल गया. हालांकि, हादसा टलने के बाद यही घटना उसकी शादी की यादों का सबसे अनोखा हिस्सा बन गई. अब इन तस्वीरों के साथ उसके पास एक ऐसी कहानी भी है, जिसे वह शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी.