Hunger Strike for iPhone: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी मां से iPhone की जिद करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक मोबाइल स्टोर पर खड़ा है और उसे iPhone खरीदना है. इसी दौरान उसकी मां बताती है कि उसने अपने बेटे को पैसे दे दिए हैं.
वह कहती है कि वह मंदिर के बाहर फूल बेचती है और उसका बेटा तीन दिन से कुछ नहीं खा रहा है क्योंकि वह iPhone मांग रहा है. मां ने बेटे को चुनौती दी कि वह भी उतने ही पैसे कमाकर उसे दे दे.
इस वीडियो को 18 अगस्त को शेयर किया गया था. इसे तीन लाख से ज्यादा बार देखा गया है. वीडियो पर 5000 से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं.
This Guy stopped eating food and was demanding iPhone from her mother, His mother finally relented and gave him money to buy iPhone. She sells flowers outside a mandir.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 18, 2024
pic.twitter.com/CS59FAS4Z4
कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, "आप उस iPhone से क्या करेंगे? अगर आपने उस पैसे का इस्तेमाल किसी अच्छे काम के लिए किया होता, तो आप और आपकी मां का जीवन बेहतर होता."
एक अन्य यूजर इश्वर सिंह ने कहा, "अब वह रील इकोनॉमी में योगदान देगा क्योंकि किसी को भी असली अर्थव्यवस्था में दिलचस्पी नहीं है."
खुर्रम फारूकी ने टिप्पणी की, "और फिर हमारी पीढ़ी थी, जिसने अपने माता-पिता को कभी परेशान नहीं किया. वक्त वक्त की बात है, जमाने के साथ बच्चे भी बदलते जा रहे हैं."
एक चौथे यूजर ने पोस्ट किया, "लेकिन यह गलत है, आपको अपनी मां को एक दिन खुशी देनी चाहिए, जो कुछ भी वह चाहती है उसे लाकर देकर."