menu-icon
India Daily

ट्रेन रद्द: आद्रा रेल मंडल में 14 जून तक कई गाड़ियां बंद, सफर पर निकलने से पहले कर लें चेक

ट्रेन रद्द की सूची जारी, आद्रा रेल मंडल में 9 से 14 जून तक मरम्मत कार्य के चलते आठ ट्रेनें बंद. रेल यात्री सफर से पहले अपनी गाड़ी का हाल जरूर जांचें.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
ट्रेन रद्द: आद्रा रेल मंडल में 14 जून तक कई गाड़ियां बंद, सफर पर निकलने से पहले कर लें चेक
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: ट्रेन रद्द होने की खबर से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों रेल यात्री परेशान हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में पटरियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 14 जून 2026 तक रोलिंग ब्लॉक की घोषणा की है. इस रेल यात्री अलर्ट के अनुसार कई ट्रेनें या तो पूरी तरह रद्द रहेंगी या उनका मार्ग बदल दिया गया है.

रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस पूरे कार्यकाल में आठ प्रमुख ट्रेनों को अलग अलग तिथियों पर पूरी तरह रद्द किया जाएगा. इसके अलावा कई ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी गाड़ी की स्थिति अवश्य जाँच लें.

ये आठ ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

रद्द ट्रेनों की सूची और तिथियां इस प्रकार हैं;

  • 11 जून को 68061/68062 आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू पूर्णतः बंद रहेगी.
  • 12 और 14 जून को 68090/68089 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू रद्द रहेगी.
  • 14 जून को 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू नहीं चलेगी.
  • 12 और 14 जून को 68079/68080 भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू बंद रहेगी.

इन ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोका जाएगा

कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित अंतिम स्टेशन तक नहीं चलाया जाएगा. इन्हें मध्य मार्ग में ही समाप्त किया जाएगा, जिसे रेलवे की भाषा में शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कहते हैं.

  • 18116/18115 चक्रधरपुर गोमो एक्सप्रेस 9, 12 और 14 जून को केवल महुदा तक जाएगी.
  • 68056/68060 टाटानगर आसनसोल मेमू 11 जून को आद्रा तक ही चलेगी.
  • 68055/68056 आसनसोल टाटानगर मेमू 10 और 13 जून को आद्रा तक सीमित रहेगी.
  • 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया मेमू 10 और 13 जून को आद्रा पर ही रुकेगी.
  • 18035/18036 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस 10 और 13 जून को आद्रा तक ही जाएगी.

इस एक्सप्रेस का बदला गया मार्ग

टाटानगर से हटिया जाने वाली 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का रास्ता 9 और 13 जून को बदल दिया गया है. यह गाड़ी अपने सामान्य मार्ग की जगह चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया पहुँचेगी. बदले हुए मार्ग के कारण इस गाड़ी के समय में भी बदलाव हो सकता है.

यात्री इन बातों का रखें विशेष ध्यान

रेलवे ने सभी रेल यात्रियों से अपील की है कि वे सफर से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें;

  • यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जांचें.
  • रद्द ट्रेन टिकट पर रेलवे नियमानुसार पूरा धनवापसी मिलेगी.
  • वैकल्पिक गाड़ियों की जानकारी स्टेशन काउंटर से प्राप्त की जा सकती है.
  • यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय को ध्यान में रखें.