PM Modi Announced as CM: शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम दिया कुमारी और डॉ. डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पीएम मोदी हैरान नजर आ रहे हैं. आईए जानते हैं क्या है पूरा माजरा.
शुक्रवार को राजस्थान के सीएम और दो डिप्टी सीएम ने पद की शपथ ली. इस शपथ समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हुआ. इस शपथ समारोह में पीएम मोदी को सीएम बताया गया. सरकारी उद्घोषक ने जैसे ही पीएम मोदी को मुख्यमंत्री बताया पीएम ने तुरंत उसकी ओर हैरानी भरी नजरों से देखा और काफी देर तक देखते ही रहे.
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अस पूरे घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को सात हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. इस वीडियो पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया भा दे रहे हैं.
भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में हुई बहुत बड़ी चूक
— 3no.Hostel Jodhpur (@3no_hostel) December 15, 2023
सरकारी उद्घोषक ने पीएम मोदी को बताया मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री संबोधित करते ही पीएम मोदी को आया गुस्सा, काफ़ी देर तक उद्घोषक को घूरते रहे पीएम मोदी,@narendramodi @BhajanlalBjp pic.twitter.com/jcklgDzJQT