menu-icon
India Daily

Watch Video: रेलवे प्लेटफॉर्म पर लड़की कर रही थी अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Viral Video: आज के समय में लोगों के दिमाग में रील्स बनाने का ऐसा कीड़ा घुसा है कि लोग इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जा रहे हैं.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch Video: रेलवे प्लेटफॉर्म पर लड़की कर रही थी अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

हाइलाइट्स

  • ट्रेन से कूद कर कर ही डांस
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लगाई क्लास

Viral Video: आज के समय में लोगों के दिमाग में रील्स बनाने का ऐसा कीड़ा घुसा है कि लोग इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जा रहे हैं. कुछ लोग तो रील्स बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो समाजिक्ता को भी ताक पर रख दे रहे है. रेलवे स्टेशन हो या फिर हाइवे, मेट्रो हो या बस हर जगह लोग रील्स बनाते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं लोग वायरल होने के चक्कर में अश्लील-अश्लील वीडियो भी बना रहे हैं. जैसा कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है.

ट्रेन से कूद कर कर ही डांस

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रेलवे प्लेटफॉर्म पर डांस करती नजर आ रही है. वो वीडियो की शुरुआत में खड़ी ट्रेन से कुदती है और फिर डांस करना शुरू करती है. वहीं जब वो ट्रेन से कूदती है तो पीछे से आ रहे यात्री पर वो गिरती हुई नजर आ रही है. फिर वो अपने को संभाल के डांस करना शुरू करती है. वो प्लेटफॉर्म पर लोट-लोटकर डांस करती नजर आ रही है. वहीं अंत में स्थिति ऐसी आती है कि लड़की वहां मौजूद लोगों पर बार-बार गिरती नजर आती है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लगाई क्लास

ये वायरल वीडियो मुंबई का है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने लड़की को क्लास लगाई है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद लड़की अन्य लोगों को ये सलाह देती नजर आ रही है कि आप लोग सार्वजनिक जगहों पर रील्स न बनाएं. वहीं बगल में दो पुलिस के सिपाही भी मौजूद नजर आ रहे हैं.