BRICS Summit 2026: ब्रिक्स का आज अंतिम दिन है. आज पीएम मोदी ने सभी सदस्य देशों के नेताओं के साथ कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस, चीन, ईरान और अन्य देशों के नेताओं ने एक साथ फैमिली फोटो भी खिंचवाई. इस दौरान ब्रिक्स देशों ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की. इस फोटो में भारत, रूस और चीन के बीच BRICS मंच पर अहम भूमिका के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
फोटो में प्रधानमंत्री मोदी का बीच में होना स्वाभाविक रूप से मेजबान देश की भूमिका को दिखाता है. हालांकि, उनके एक तरफ पुतिन और दूसरी तरफ जिनपिंग की मौजूदगी ने तस्वीर को खास बना दिया. इससे यह संदेश भी सामने आया कि BRICS में भारत, रूस और चीन जैसे बड़े देशों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है.
हालांकि, केवल फोटो में बैठने या खड़े होने की जगह के आधार पर देशों के बीच किसी रणनीतिक समझ का निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा. फिर भी ऐसी तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजनीतिक और कूटनीतिक संदेश जरूर देती हैं.
#WATCH | BRICS Summit 2026 | Delhi: Prime Minister Narendra Modi poses for a Family Photo with world leaders at Bharat Mandapam on Day 2 of the BRICS Summit.
— ANI (@ANI) September 13, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/JW0iAqFIJb
फैमिली फोटो के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में BRICS के प्रयास चार प्रमुख स्तं रेसिलिएंस, इनोवेशन, कॉपोरेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित रहे हैं. उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के सहयोग से साझा विजन को अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग में बदलने की कोशिश की गई है.
PM मोदी ने कहा कि दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहे हैं और इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है. महामारी, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावटों ने दिखाया है कि आज की जुड़ी हुई दुनिया में कोई भी संकट सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता. इसी वजह से BRICS देशों के बीच संकटों से निपटने की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है.
इस समिट के दौरान PM मोदी की कई नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आईं. मेजबान होने के कारण उनका अलग-अलग नेताओं के साथ मिलना स्वाभाविक है. लेकिन कूटनीति में तस्वीरें भी कई बार संदेश देने का माध्यम बनती हैं. BRICS की तस्वीरें इसी वजह से भारत की बढ़ती भूमिका और समूह के भीतर सहयोग को लेकर चर्चा में हैं.